लेडी डॉन मुंडी पासी आई सामने, शाइस्ता की मदद से किया इनकार, कहा- अतीक अहमद मेरा दुश्मन

अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन को पुलिस जोर-शोर से तलाश रही है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही शाइस्ता फरार है और कहां है इसकी भनक तक नहीं लग सकी है. इसी बीच कछार की रहने वाली एक लेडी डॉन मुंडी पासी का नाम सामने आया है, जिस पर शाइस्ता की मदद के आरोप हैं.

Advertisement
शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद (फाइल फोटो) शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद (फाइल फोटो)

सिमर चावला

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

माफिया अतीक अहमद की जरायम की दुनिया ध्वस्त हो चुकी है. बची है तो अब केवल उसकी बीवी शाइस्ता और कुछ ऐसे साथी जो कभी अतीक अशरफ के दाहिने बाएं हाथ रहे हैं. शाइस्ता इस वक्त फरार है और पुलिस उसे हर जगह खोज रही है. इसी खोजबीन में पुलिस के हाथ सुराग लगा एक लेडी डॉन का, लेडी डॉन, जिसका नाम मुंडी पासी है, पुरानी हिस्ट्री शीटर है और पुलिस को आशंका है कि यही वह पर्दा है जिसके पीछे शाइस्ता छिपती आ रही है. इस तरह की बातें जब खुले में आईं तो मुंडी पासी खुद सामने आ गई और मीडिया में बयान दिया कि ये सब झूठ है, मेरे ऊपर आरोप लग रहे हैं. 

Advertisement

'मेरी खुद अतीक-शाइस्ता से दुश्मनी'
मुंडी पासी का कहना मैं बेकसूर हूं और मुझे फंसाया जा रहा है, मेरी खुद अतीक अहमद और शाइस्ता से दुश्मनी है. पासी ने आरोप लगाया की अतीक ने मेरे भाई को मरवाया था. मेरे 4-4 भाई मर गए. मेरे मां-बाप मर गए. शाइस्ता से मेरा कुछ लेना देना नहीं है. अतीक अहमद ने मेरे परिवार को मरवाया है. उनकी लाश भी नहीं मिली थी. मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. जब मुंडी पासी से पूछा गया कि फरवरी में उनकी शाइस्ता से मुलाकात हुई थी तो पासी ने कहा कि, यहां नहीं हुई थी, चौराहे पर हुई थी. मुझे बहाने से बुलाया गया था और जब मैं वहां पहुंची तो वहां देखा कि कैंप लगा हुआ हैं तो मैं वहीं से भाग आई.

क्या मुंडी पासी से मिली थी शाइस्ता?
दरअसल, एक दिन पहले ही ये बात सामने आई थी कि, उमेश पाल हत्याकांड से पहले शाइस्ता कछार की रहने वाली लेडी डॉन मुंडी पासी से मिली थी. मुलाकात के दौरान अतीक का गनर एहतेशाम भी साथ था. अतीक का गनर और मुंडी पासी शाइस्ता को हर पल की सूचना दे रहे हैं. महिला और गनर दोनों ही शाइस्ता की मदद भी कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मुंडी पासी आपराधिक किस्म की महिला है. कई मुकदमों के बाद वह जमानत पर रिहा है. वह लगातार शाइस्ता की मदद कर रही है. कौशांबी बॉर्डर तक मुंडी पासी और अतीक के गनर की तलाश की जा रही थी.

Advertisement

मैं कहीं फरार नहीं, घर पर हूं: मुंडी पासी
मुंडी पासी पर यह भी आरोप हैं कि उसे उमेश पाल हत्याकांड की प्लानिंग की भी पहले से जानकारी थी. इसके बाद से वह फरार थी, लेकिन सोमवार को उसने मीडिया बातचीत में कहा कि, 'मैं कहीं फरार नहीं हूं. मैं अपने घर पर ही हूं. ये सारे आरोप गलत हैं. मुझे पुलिस फंसा रही है.'जब उससे उस तस्‍वीर के बारे में पूछा गया जिसमें वह अतीक की पत्‍नी शाइस्‍ता के साथ नजर आ रही है तो उसने कहा, शाइस्‍ता के लोग मुझे बुलाने आए थे डर कर मैं उनके साथ चली गई. मुंडी ने आगे कहा, उनके साथ जाकर देखा तो पता चला कि चुनाव प्रचार के लिए लाए हैं. मैं वहां से भाग आई थी.'

कौन है मुंडी पासी?
कछार इलाके की रहने वाली मुंडी पासी भी आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है. इसे आसपास के इलाकों में लेडी डॉन भी कहते हैं. उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. अभी वह जमानत पर रिहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »