राज्यसभा में पवन खेड़ा समेत 9 नए सदस्यों ने ली शपथ, ऊपरी सदन में भी मजबूत हो रही है BJP!

राज्यसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 9 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली, जिनमें भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के सदस्य शामिल हैं.

Advertisement
पवन खेड़ा ने ली शपथ. (Photo: PTI) पवन खेड़ा ने ली शपथ. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन 9 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. ये सदस्य गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से चुने गए हैं. इन सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने सत्र की शुरुआत में ही आधिकारिक रूप से अपने पद की जिम्मेदारी संभाल ली है. अंतर-सत्र अवधि के दौरान पहले ही चुने गए कुछ अन्य सदस्य पूर्व में ही अपनी शपथ ले चुके थे.

सदन के पहले दिन शपथ लेने वाले नए सांसदों में गुजरात से बीजेपी के मुकेशभाई जे राठवा, कर्नाटक से कांग्रेस के पवन खेड़ा, मध्य प्रदेश से BJP के महेश केवट और राजस्थान से BJP के सतीश पूनिया शामिल हैं. इन सभी नेताओं ने अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.

इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य मेघालय से एनपीपी के जेम्स सांगमा और मिजोरम से खियांग्ते लालतलुआंगकिमा ने उच्च सदन की सदस्यता ली. वहीं, पश्चिम बंगाल से BJP के तीन सदस्यों प्रकाश चिक बड़ाइक, सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर राय ने भी सोमवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की.

वहीं, राज्यसभा में इन नए सदस्यों के शामिल होने से सदन की सदस्य संख्या में बदलाव आएगा. इनमें ज्यादातर बीजेपी के सदस्य हैं, जबकि एक कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं. नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ संसद के ऊपरी सदन में गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने हैं, जिन पर अब इन नए सदस्यों की भी भागीदारी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »