चीन से तनाव के बीच पीएम मोदी और NSA डोभाल के बीच बैठक, LAC पर हालात को लेकर चर्चा

चीन के साथ जारी तनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के बीच अहम बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में LAC पर मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हुई.  

Advertisement
पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल के बीच बैठक (फाइल फोटो) पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल के बीच बैठक (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST
  • LAC पर चीन के साथ जारी है तनाव
  • पीएम मोदी और NSA के बीच बैठक
  • LAC पर मौजूदा हालात को लेकर चर्चा

चीन के साथ जारी तनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के बीच शुक्रवार को अहम बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में LAC पर मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हुई. बता दें कि LAC पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है. मई के शुरुआती दिनों से ही लद्दाख में टकराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन हाल के दिनों में चीन की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिशों के बाद तनाव और बढ़ गया है. 

Advertisement

LAC पर तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के चीफ की बैठक बुलाई थी. आज शुक्रवार को हुई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी मौजूद थे. 

जारी है बातचीत का दौर

भारत और चीन तनाव को कम करने के लिए बातचीत का सहारा ले रहे हैं. चीन से कई मोर्चों पर बातचीत हो रही है. सैन्य स्तर के अलावा अभी हाल ही में दोनों देशों के रक्षा मंत्री और गुरुवार को विदेश मंत्रियों के बीच भी बैठक हुई. चीन एक ओर जहां बातचीत का दिखावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर सैन्य जमावड़ा भी बढ़ाता जा रहा है. 

मॉस्को में गुरुवार को भारत-चीन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक पर सरकार के सूत्रों ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई मीटिंग एक महत्वपूर्ण और पहला कदम था. जिसकी वजह से ही डिसएंगेजमेंट पर दोनों देश राजी हुए हैं. वहीं, दूसरी ओर भारतीय सेना के सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना और चीनी सेना ने चुशूल में ब्रिगेड-कमांडर स्तर की वार्ता की. यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई थी और लगभग 3 बजे समाप्त हुई.

Advertisement

राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

चीन के मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चीन के साथ सिर्फ एक मुद्दे पर बात हो. मार्च 2020 वाली स्थिति फिर से बहाल करने पर. प्रधानमंत्री और भारत सरकार, चीन को अपनी जमीन से बाहर फेंकने की जिम्मेदारी से पीछे हट गए हैं. इसलिए बाकी बातचीत बेकार है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »