मणिपुर में फिर हिंसा, बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या, काम से लौट रहे थे घर

मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शनिवार की शाम करीब 5.20 बजे हुई. दोनों मजदूर काकचिंग जिले के केइराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके लौट रहे थे.

Advertisement
मणिपुर में पिछले 19 महीनों से हिंसा भड़की हुई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) मणिपुर में पिछले 19 महीनों से हिंसा भड़की हुई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेबी शिरीन

  • इंफाल,
  • 15 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. हालिया घटना में उपद्रवियों ने बिहार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. वारदात काकचिंग जिले की बताई जा रही है. दोनों प्रवासी मजदूरों की जान लेने वाले हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की शाम करीब 5.20 बजे हुई. दोनों मजदूर काकचिंग जिले के केइराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके लौट रहे थे. काकचिंग पुलिस ने बताया है कि घटना पंचायत कार्यालय के पास हुई है. मृतकों की पहचान सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) पुत्र मोहन सानी के रूप में हुई है. दोनों गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो यादवपुर थाने के अंतर्गत आता है.

Advertisement

साइकिल से घर लौट रहे थे दोनों

काकचिंग पुलिस के अनुसार दोनों मजदूर साइकिल से अपने किराए के घर की तरफ लौट रहे थे. इस दौरान बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को स्थानीय जीवन अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

केस दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अब तक हत्या का मकसद पता नहीं चल सका है. बता दें कि मणिपुर 19 महीने से हिंसा की आग में जल रहा है. अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं. हजारों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर रिलीफ कैंप में रहना पड़ रहा है. मगर मणिपुर शांत होने की बजाय भड़कता ही जा रहा है.

मणिपुर में कैसे हुई हिंसा की शुरुआत?

Advertisement

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल 3 मई को तब हिंसा भड़क गई थी, जब कुकी समुदाय की ओर से 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला जा रहा था. ये मार्च चुरचांदपुर के तोरबंग इलाके से निकल रहा था. ये मार्च मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के खिलाफ निकाला जा रहा था. इसी दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »