मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, PM मोदी को लेकर दिए अपमानजनक बयान पर बवाल

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का अपमान बताते हुए देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था, जबकि इमरान मसूद ने कहा कि विपक्ष अब जुबानी हमलों का उसी भाषा में जवाब देगा.

Advertisement
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध-प्रदर्शन किया. (Photo- X/Screengrab) बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध-प्रदर्शन किया. (Photo- X/Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी की महानगर इकाई ने खड़गे के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी देशभर में सभी राज्यों के मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी.

Advertisement

लखनऊ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी विधायक नीरज बोरा भी मौजूद रहे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खड़गे से माफी मांगने की मांग की. विधायक नीरज बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता को लेकर की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है, इसलिए वे विरोध प्रदर्शन के लिए आगे आए हैं.

यह विवाद पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ. कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने खड़गे को टोकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस पर कथित रूप से खड़गे ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के पिता पर खड़गे को कमेंट करना पड़ा भारी, BJP का देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को लेकर बार-बार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की सोच और हताशा को दिखाता है. उन्होंने कहा कि जनता ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं करेगी.

मनोज तिवारी ने भी की आलोचना

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी खड़गे के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अपनी संस्कृति और मूल्यों पर गर्व करते हैं और राज्य में आकर प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का अपमान करना स्वीकार नहीं किया जा सकता. तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.

इमरान मसूद ने किया खड़गे का बचाव

दूसरी तरफ, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने खड़गे के बयान का बचाव किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता भी राहुल गांधी, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी को लेकर बयान देते रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ जवाबदेही तय नहीं होती.

यह भी पढ़ें: 'बाप भी जाएगा' से 'जहरीले सांप' तक... खड़गे के वो बयान, जिन पर मचा बवाल

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अब ऐसे बयानों पर चुप नहीं रहेगी. उन्होंने खड़गे के जवाब को सही ठहराते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को भी उसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए, जिस भाषा का इस्तेमाल वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »