कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है। पटना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 26 अक्टूबर को देशभर के प्रदेश मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।