5 घंटे से 'लाश' पड़ी है... सूचना पर तालाब किनारे पहुंची पुलिस, बाहर खींचने पर जिंदा निकला शख्स, बोला- गर्मी से परेशान था

तालाब में लाश की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने किनारे पर खड़े होकर पानी से उस शख्स को खींचने की कोशिश की तो वह एकदम उठकर बैठ गया. यह देख पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए और स्थानीय लोग खिलखिलाकर हंस पड़े.

Advertisement
पुलिसकर्मी ने पानी में पड़े शख्स को बाहर खींचा वह उठकर बैठ गया. पुलिसकर्मी ने पानी में पड़े शख्स को बाहर खींचा वह उठकर बैठ गया.

अब्दुल बशीर

  • हनुमाकोंडा,
  • 11 जून 2024,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले से एक अनोखे मामले का वीडियो सामने आया है. रेड्डीपुरम पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स का शव करीब 8 घंटे से तालाब के पानी पर उतराता दिख रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पानी में उतराते शख्स का हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया. यह देख पुलिस और स्थानीय लोग हक्के बक्के रह गए.   

Advertisement

जिले के कोवेलाकुंटा के रेड्डीपुरम का यह मामला है. मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक व्यक्ति पानी में पड़ा हुआ देखा गया.

यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया. लग रहा था कि पानी में नहाने उतरे व्यक्ति की मौत हो गई है.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. लेकिन जब उस शख्स को पानी से बाहर खींचा तो पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी  यह देखकर चौंक गए कि वह आदमी तो जिंदा था. देखें Video:-

शख्स की पहचान नेल्लोर जिले के कावली के निवासी के रूप में हुई. उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट खदान में चिलचिलाती धूप में 12 घंटे काम कर रहा था, इसीलिए शरीर को ठंडक देने और आराम करने पानी में तैर रहा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »