बॉयज हॉस्टल में दबे पांव घुस आया 5 फीट लंबा मगरमच्छ, मेस में खाना बनाने वाले जान बचाकर भागे, VIDEO

राजस्थान के कोटा में एक बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट स्थित मेस में 4-5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया. घटना CCTV में कैद हुई. वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया.

Advertisement
CCTV में कैद हुई पूरी घटना.(Photo:Screengrab) CCTV में कैद हुई पूरी घटना.(Photo:Screengrab)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार दोपहर एक बॉयज हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 4 से 5 फीट लंबा मगरमच्छ अचानक हॉस्टल के बेसमेंट स्थित मेस में घुस आया. उस वक्त मेस में खाना बन रहा था. मगरमच्छ को देखते ही कुक और अन्य कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर भाग निकले. देखते ही देखते पूरे हॉस्टल में दहशत फैल गई और वहां रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट्स भी घबराकर बाहर निकल आए.

Advertisement

यह घटना बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क स्थित एक बॉयज हॉस्टल की है. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई मगरमच्छ की एंट्री

मगरमच्छ के हॉस्टल में घुसने की पूरी घटना मेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ सीढ़ियों से धीरे-धीरे उतरते हुए बेसमेंट स्थित मेस तक पहुंच जाता है. जैसे ही मेस में मौजूद कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी, वे घबराकर बाहर भाग निकले. कुछ ही मिनटों में पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया.

छात्रों ने खुद पकड़ने की कोशिश की, मगरमच्छ और घबरा गया

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हॉस्टल में रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट्स मौके पर पहुंच गए. कुछ छात्रों ने खुद मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन इससे वह और ज्यादा घबरा गया. डर के कारण मगरमच्छ मेस के अंदर इधर-उधर भागने लगा, जिससे काफी देर तक हॉस्टल परिसर में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Advertisement

नाले से निकलकर हॉस्टल तक पहुंचा मगरमच्छ

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हॉस्टल के पास से एक बड़ा नाला गुजरता है. आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ उसी नाले से निकलकर हॉस्टल परिसर में पहुंच गया और वहां से बेसमेंट स्थित मेस तक जा पहुंचा. देखें VIDEO:- 

वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल प्रशासन ने वन विभाग को जानकारी दी. सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 से 5 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया.

वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया और मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया गया. रेस्क्यू के बाद हॉस्टल में रह रहे छात्रों और स्टाफ ने राहत की सांस ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »