केरल: रिवर्स करते वक्त गहरी खदान में समाया ट्रक, 24 घंटे के बाद बरामद हुआ ड्राइवर का शव

पलक्कड़ के करुकापुथुर में रेत उतारने पहुंची लॉरी पीछे करते समय पानी से भरी बंद खदान में गिर गई. करीब 24 घंटे की तलाश के बाद चालक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पानी के खदान में लॉरी गिरने से चालक की मौत हो गई (Representational) पानी के खदान में लॉरी गिरने से चालक की मौत हो गई (Representational)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

केरल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. शुक्रवार को पलक्कड़ जिले के करुकापुथुर में पानी से भरी खदान में एक लॉरी गिर गई, जिससे एक शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 साल के अबू थाहिर सी बताई जा रही है. 24 घंटे चले तलाशी अभियान के बाद पानी से शव बरामद किया गया. 

पुलिस के मुताबिक, अबू लॉरी चालक के तौर पर काम करते थे और घटना के समय वह खाड़ी से लौट रहे थे. हादसे के बाद दमकल और बचाव सेवा के कर्मियों ने लगातार तलाशी अभियान चलाया.

Advertisement

चालिसेरी पुलिस थाने के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई. थाहिर रेत उतारने के लिए उस खदान में पहुंचे थे, जहां काम बंद था. लॉरी पीछे करते समय गाड़ी खदान के किनारे तक पहुंच गई और फिर उसमें बने पानी के गहरे गड्ढे में जा गिरी. खनन गतिविधियों के कारण बने इस जलाशय की गहराई 15 फीट से ज्यादा थी. 

शाम को बरामद हुई लॉरी

सूचना मिलने के बाद दमकल और बचाव सेवा के कर्मियों ने गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे थाहिर और लॉरी की तलाश शुरू की. दल के स्कूबा गोताखोरों ने पानी में खोजबीन की, लेकिन उन्हें लॉरी का पता शाम तक ही चल सका.

यह भी पढ़ें: केरल: जिस टीचर ने लगाया खाने में कीड़े का आरोप, वो गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

देर रात चले अभियान में भारी क्रेन की मदद से लॉरी को पानी से बाहर निकाला गया. गाड़ी का केबिन जांचने पर थाहिर वहां नहीं मिले. इसके बाद स्कूबा गोताखोरों की टीम ने पानी में दोबारा तलाशी शुरू की. बड़ी मशक्क के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे टीम ने थाहिर का शव बरामद कर लिया.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद उसे रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा. चालिसेरी पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. करीब 24 घंटे तक चले इस अभियान में पहले लॉरी और बाद में चालक का शव पानी से बाहर निकाला गया.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »