केरल: जिस टीचर ने लगाया खाने में कीड़े का आरोप, वो गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

खिलाड़ियों को परोसे गए खाने में कीड़े मिलने का मामला गुणवत्ता से आगे बढ़कर गिरफ्तारी और निलंबन तक पहुंच गया. केरल के कोझिकोड में राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स के भोजन को लेकर शिकायत करने वाले फिजिकल एजुकेशन टीचर जिजो जेम्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
खाने मं कीड़ा मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है (Photo-ITG) खाने मं कीड़ा मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है (Photo-ITG)

aajtak.in

  • तिरुवनंपुरम,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

केरल के कोझिकोड में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के खाने में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोप लगाने वाले फिजिकल एजुकेशन टीचर जिजो जेम्स को कुन्नमंगलम पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिक्षा विभाग ने भी जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित कर दिया है.

Advertisement

मामला राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों को परोसे गए भोजन से जुड़ा है. शिक्षक जिजो जेम्स ने आरोप लगाया था कि खाने में कीड़े मिले हैं. इसके बाद मामला चर्चा में आया. हालांकि इस मामले की पुष्टि होना अभी बाकी है. 

यह भी पढ़ें: 'कहां है तुम्हारा थाना प्रभारी, कह देना केशू आया था...', सिपाहियों को ड्यूटी सिखाना पड़ा महंगा, युवा नेता पर पुलिस का तगड़ा एक्शन

शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

जिजो जेम्स को कुन्नमंगलम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ दर्ज धाराओं में दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने और एहतियातन गिरफ्तारी से जुड़े प्रावधान शामिल हैं. दूसरी ओर, शिक्षा विभाग ने भी इस मामले की जांच लंबित रहने तक उन्हें सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि विभागीय जांच कब तक पूरी होगी.

साजिश की जांच की उठी मांग

Advertisement

शिक्षा मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने मामले में साजिश की आशंका जताई है और इसकी जांच कराने की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया कि चार घंटे तक उबाले गए सांभर में जिंदा कीड़ा कैसे मिल सकता है. मंत्री के इस बयान ने विवाद को और गंभीर बना दिया है. अब मामला सामने आने के बाद विावाद ने तूल पकड़ लिया है. फिलहाल खाने में कीड़े मिलने के सच्चाई और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही सामने आएगी. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »