कोच्चि: पहले 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, अब कमिश्नर का तबादला! Mercedes सड़क हादसे में बड़ा एक्शन

केरल सरकार ने मर्सिडीज हादसे की जांच पर विवाद बढ़ने के बीच कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया है. चार पुलिसकर्मियों के निलंबन, नाबालिग को पुलिस स्टेशन से जमानत और सबूत दबाने के आरोपों के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement
मर्सिडीज सड़क हादसे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं (Photo-File) मर्सिडीज सड़क हादसे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं (Photo-File)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

केरल सरकार ने कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालिराज महेश कुमार का तबादला कर दिया है. उनकी जगह आर निशांतिनी को नियुक्त किया गया है. यह फैसला एक सड़क हादसे की जांच को लेकर बढ़ते विवाद के बीच लिया गया. हादसे में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का 17 साल का बेटा शामिल है.

इससे एक दिन पहले चेरानल्लूर पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों को जांच में कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था. यह मामला 55 साल के सड़क किनारे भोजनालय चलाने वाले जयबालकृष्णन की मौत से जुड़ा है. आरोप है कि किशोर की चलाई मर्सिडीज-बेंज ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी थी.

Advertisement

हादसा 25 अक्टूबर की तड़के कोच्चि के चेरानल्लूर में हुआ था. चित्तूर के पास सड़क किनारे भोजनालय चलाने वाले जयबालकृष्णन दुकान बंद करने के बाद स्कूटर से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक मर्सिडीज-बेंज ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में जयबालकृष्णन की मौत हो गई. 

आरोपी की जमानत के बाद बढ़ा विवाद

शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना के वक्त कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चल रही थी. हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे. खासतौर पर नाबालिग को पुलिस स्टेशन से जमानत पर छोड़ने और सबूत दबाने के आरोपों को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा. शहर के पुलिस प्रमुख का ट्रांसफर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की शुरुआती जांच के बाद हुआ. इस जांच में मामले से जुड़ी कथित लापरवाहियों की पड़ताल की गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओडिशा में पेट्रोल पंप पर धमाका, टैंक का ढक्कन उड़कर कर्मचारी को लगा, मौके पर मौत-VIDEO

सरकारी आदेश के मुताबिक, 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी आर निशांतिनी को दक्षिण क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक के पद से तबादला किया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से कोच्चि शहर की पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी पी प्रकाश को दक्षिण क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. वह राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और साइबर अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »