'300 की भीड़ घेरकर बोली इनको मार डालो', ED ने दर्ज कराई FIR, पूर्व सीएम विजयन के घर रेड के वक्त हुआ था अटैक

कोच्चि में ईडी की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वह बेकरी जंक्शन इलाके में तलाशी अभियान पूरा कर एक घर से बाहर निकल रही थी. शिकायत के अनुसार करीब 300 लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया, पत्थर और ईंटें फेंकी और अधिकारियों पर हमला किया. इस घटना में कई लोग घायल हुए और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा.

Advertisement
एफआईआर में सरकारी वाहन क्षति और 3 लाख नुकसान का जिक्र. (Photo: ITG) एफआईआर में सरकारी वाहन क्षति और 3 लाख नुकसान का जिक्र. (Photo: ITG)

शिबिमोल / अरविंद ओझा

  • कोच्चि,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

केरल के कोच्चि में ईडी की टीम पर हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है. एफआईआर के अनुसार यह घटना 27 मई 2026 को उस समय हुई जब ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर और उनकी टीम बेकरी जंक्शन इलाके में स्थित एक घर में सर्च वारंट के तहत तलाशी कार्रवाई करने पहुंचे थे. यह घर केरल राज्य के विपक्ष के नेता और उनकी बेटी का किराए का आवास बताया गया है. एफआईआर में दर्ज जानकारी के अनुसार ईडी टीम ने सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर तलाशी शुरू की थी. यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट तक चली. तलाशी पूरी होने के बाद टीम अपने सरकारी काम को खत्म कर बाहर निकल रही थी और अपनी गाड़ियों में बैठकर परिसर से बाहर सड़क पर पहुंची थी.

Advertisement

एफआईआर के मुताबिक जैसे ही तीन वाहन KL22-S-8016, KL-01-DA-2969 और KL-01-DF-6096 गेट से बाहर निकले, सड़क पर पहले से मौजूद करीब 300 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. भीड़ के लोगों के हाथों में लाठी, पत्थर और ईंट जैसे हथियार थे. आरोप है कि भीड़ ने गालियां देते हुए इनको मार डालो जैसे नारे लगाए और तीनों वाहनों को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद भीड़ ने ईडी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला शुरू कर दिया. लाठियों से हमला किया गया जिससे एक अधिकारी के हाथ में चोट आई.

300 लोगों की भीड़ ने अधिकारियों और वाहनों को घेरा

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि पत्थर फेंककर एक वाहन के चालक को गंभीर रूप से घायल किया गया. इसके अलावा ईंट और पत्थरों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई. हमले के दौरान सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना के समय मौके पर केरल पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे. जब उन्होंने भीड़ को रोकने और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला कर दिया गया. पुलिस और सीआरपीएफ के कई जवानों को लाठी और पत्थरों से चोटें आईं.

Advertisement

सरकारी काम में बाधा और वाहन क्षति का आरोप, FIR दर्ज

एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस हमले के कारण ईडी अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को अपना काम पूरा करने में बाधा आई. साथ ही सरकारी कार्य में गंभीर रुकावट पैदा हुई. हमले में सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुल मिलाकर करीब तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है. एफआईआर में भीड़ पर हत्या की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा, हमला और तोड़फोड़ जैसी गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और घटना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »