बेंगलुरु में SIR फॉर्म को लेकर भिड़ंत, सरकारी अफसर को पीटा, 2 गिरफ्तार

बेंगलुरु के देवरा जीवनहल्ली इलाके में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
बताया जा रहा है कि एक दो शख्स SIR का फॉर्म मांग रहे थे जब नोंकझोंक हो गई. (Photo- ITG) बताया जा रहा है कि एक दो शख्स SIR का फॉर्म मांग रहे थे जब नोंकझोंक हो गई. (Photo- ITG)

सगाय राज

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों पर कथित हमले का मामला सामने आया है. यह घटना देवरा जीवनहल्ली (डीजे हल्ली) थाना क्षेत्र के रोशन नगर स्थित कौसर मस्जिद के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई.

पुलिस के मुताबिक, स्लम डेवलपमेंट बोर्ड के अधीक्षक फकीरप्पा समेत सरकारी अधिकारी मतदाता सूची के स्पेशल रिवीजन का काम कर रहे थे. इसी दौरान दास्तागीर नाम का एक शख्स वहां पहुंचा और SIR फॉर्म की मांग करने लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यदि ऑनलाइन भर दिया गणना फॉर्म तो क्या ऑफलाइन जमा करने की है जरूरत? SIR पर EC ने ये कहा

अधिकारियों ने उसे बताया कि वह अपना निवास जयनगर स्थानांतरित कर चुका है, इसलिए उस इलाके में उसे फॉर्म जारी नहीं किया जा सकता. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई.

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दास्तागीर और उसके साथी यारब ने फकीरप्पा के साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर मुक्का मार दिया. घटना के बाद सरकारी अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: क्या पासपोर्ट बनाने में SIR डेटा का हो रहा इस्तेमाल? केंद्र सरकार ने दिया ये जबाव

डीजे हल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »