'क्या यही है करप्शन फ्री सरकार...?', BJP विधायक के घर 6 करोड़ कैश मिलने पर सिद्धारमैया ने मांगा CM बोम्मई का इस्तीफा

कर्नाटक में बीजेपी विधायक के ठिकानों से कुल आठ करोड़ रुपये कैश बरामद होने पर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. सिद्धारमैया ने सीएम बोम्मई को करप्शन का सबूत बताते हुए कहा कि उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement
सिद्धारमैया और सीएम बोम्मई (फाइल फोटो) सिद्धारमैया और सीएम बोम्मई (फाइल फोटो)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 04 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से छह करोड़ रुपये कैश मिलने पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने सीएम बोम्मई पर हमला बोला है. उन्होंने पूछा कि क्या यही उनकी करप्शन फ्री सरकार है. अभी तक बीजेपी विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? 

कर्नाटक विधानसभा में नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बोम्मई झूठ बोलते हैं कि उनकी सरकार करप्शन फ्री है. फिर ये क्या हो रहा है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सिद्धारमैया ने कहा कि अमित शाह बहुत बड़े झूठे हैं. कांग्रेस आतंकवाद को सपोर्ट क्यों करेगी? हम कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर आज ही निर्णय लेंगे.   

Advertisement

सिद्धारमैया ने इस मामले में मुख्यमंत्री पद से बोम्मई का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि वो सीएम कहते हैं कि उनकी करप्शन फ्री सरकार है. उन्हें भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए थे, अभी सबूत सामने है. विधायक मदल को अभी तक गिरफ्तार कर लेना चाहिए था. हम इस मामले को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं.  

40 लाख की रिश्वत के साथ विधायक का बेटा गिरफ्तार

बता दें कि बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त ने 40 लाख की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को पकड़ा था. उसके बाद लोकायुक्त ने शुक्रवार को विधायक के घर की तलाशी में छह करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था. इसके अलावा प्रशांत मदल के कार्यालय से दो करोड़ कैश मिला था. इसको लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है.  

KSDL के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

Advertisement

वहीं ज्यादा बवाल मचने पर बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा था कि यह उनके और परिवार के खिलाफ साजिश है. KSDL के चेयरमैन पद से दिए इस्तीफे में उन्होंने कहा, "मेरा लोकायुक्त की रेड से कोई लिंक नहीं है. ये मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ एक षड़यंत्र है, लेकिन मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे है, इसलिए मैं KSDL बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे रहा हूं." 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »