कर्नाटक: अफेयर के शक में शख्स ने किया पत्नी का मर्डर, अंतिम पलों का बनाया वीडियो

कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी भाग्यश्री जिगलूरू की हत्या कर दी. आरोपी पति प्रवीण जिगलूरू ने शक के आधार पर पत्नी पर डंडे से हमला किया और फिर फांसी लगा दी.

Advertisement
कर्नाटक ने शख्स ने की अपनी पत्नी की हत्या. (photo: ITG) कर्नाटक ने शख्स ने की अपनी पत्नी की हत्या. (photo: ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी 23 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति को शक था कि महिला का किसी और के साथ अफेयर है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रवीण जिगलूरू ने बिलगी तालुक के गलगली गांव स्थित अपने घर में पत्नी भाग्यश्री जिगलूरू पर डंडे से हमला किया और फिर उसे फांसी लगा दी. जांचकर्ताओं का आरोप है कि जब पीड़िता अभी सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब आरोपी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसके माता-पिता को वीडियो कॉल किया और बाद में वह फुटेज दूसरों के साथ भी शेयर किया.

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों में विवाद के कारण भाग्यश्री महालिंगपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी. आरोपी पति प्रवीण ने उसके साथ शांतिपूर्वक रहने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वह उसी दिन उसके साथ गलगली गांव वापस लौटी आई. घर पहुंचने के बाद आरोपी ने संदेह के आधार पर उस पर हमला कर दिया.

वारदात की सूचना मिलते ही बागलकोट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ गोयल ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »