फरीदाबाद से 300 किलो विस्फोटक बरामद, कश्मीर में गिरफ्तार आतंकी से मिला सुराग... बड़ी साजिश का खुलासा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एसाल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. यह कार्रवाई गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई, जिसकी पूछताछ में डॉक्टर मुजमिल का नाम भी सामने आया है, जिसने फरीदाबाद में हथियारों का जखीरा छिपा रखा था.

Advertisement
बरामद विस्फोटक की भारी मात्रा को देखते हुए आशंका है कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा हो सकता है. (Photo: AI-generated) बरामद विस्फोटक की भारी मात्रा को देखते हुए आशंका है कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा हो सकता है. (Photo: AI-generated)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 10 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एसाल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. यह बरामदगी कश्मीर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई है.

पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल राठर की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. इससे पहले कश्मीर में उसके लॉकर से एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार भी बरामद किए गए थे. फिलहाल डॉक्टर आदिल जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है.

Advertisement

(डॉ. आदिल राठर और डॉ. मुजमिल)

किसने छिपाया था हथियारों का जखीरा? 

आतंकी डॉक्टर आदिल इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है. जांच में सामने आया है कि एक और डॉक्टर, डॉ. मुजमिल, जो कश्मीर का रहने वाला है, उसने ही फरीदाबाद में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा छिपा रखा था. दोनों अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में हैं, जहां उनसे पूछताछ जारी है.

बड़े आतंकी हमले की साजिश

डॉक्टर आदिल से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एसाल्ट राइफल और भारी मात्रा में कारतूस व अन्य हथियार बरामद किए. 

बरामद विस्फोटक की मात्रा को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा हो सकता है. फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

Advertisement

अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर था मुजमिल 

यह कार्रवाई श्रीनगर पुलिस के ऑपरेशन का हिस्सा बताई जा रही है, जिसके तहत डॉक्टरों के एक नेटवर्क की जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि इस गिरोह के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और गजवत-उल-हिंद से संबंध हो सकते हैं. जांच के दौरान सामने आया है कि डॉ. मुजमिल फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »