जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद... यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेन, देखें लिस्ट

यात्रियों की सुविधा और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने त्वरित कदम उठाया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे परिचालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए.

Advertisement
रेलवे ने जम्मू और चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) रेलवे ने जम्मू और चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित हुए हैं. ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुविधा और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने त्वरित कदम उठाया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे परिचालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए.

Advertisement

रेल मंत्री ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गाड़ियों की संख्या और रूट तय किए जाएं. नियमित गाड़ियों के साथ-साथ जरूरत के अनुसार विशेष गाड़ियाँ भी चलाई जाएँ.

9 मई को चलाई गई विशेष गाड़ियां:

रेल मंत्री के निर्देशानुसार, आज दिनांक 9 मई 2025 को जम्मू और उधमपुर से कुल चार विशेष गाड़ियों का संचालन किया गया:

गाड़ी संख्या 04612:

स्थान: जम्मू से

समय: सुबह 10:45 बजे

कोच संरचना: 12 अनारक्षित श्रेणी व 12 रिज़र्व क्लास कोच

यह गाड़ी विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए चलाई गई जो बिना आरक्षण के यात्रा कर रहे हैं.

वंदे भारत एक्सप्रेस (विशेष):

स्थान: उधमपुर से

समय: दोपहर 12:45 बजे

रूट: उधमपुर – जम्मू – पठानकोट – नई दिल्ली

Advertisement

कोच: कुल 20

यह हाई-स्पीड ट्रेन प्रभावित यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनी.

एलएचबी कोच वाली विशेष गाड़ी:

स्थान: जम्मू से

समय: संध्या 7:00 बजे

कोच संरचना: 22 एलएचबी कोच

यह गाड़ी लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से चलाई गई.

दूसरी वंदे भारत विशेष गाड़ी:

स्थान: जम्मू से

समय: दोपहर 3:30 बजे

गंतव्य: नई दिल्ली (संध्या में आगमन)

यात्रियों की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को भी विशेष रूप से परिचालित किया गया. रेल मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि यात्रियों को समय पर सूचना दी जाए और स्टेशन पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं. इस आपात परिस्थिति में रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम यात्रियों की सुविधा और राहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »