Indian Railways: भारत गौरव ट्रेन से करें सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कितना होगा किराया

IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए 12 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह टूर 12 जून से 23 जून 2026 तक योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होगा. जिसमें महाकालेश्वर, ओंमकारेश्वर, द्वारकाधीश, सोमनाथ, त्रियंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.

Advertisement
12 जून से 23 जून तक भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से होगा टूर (फाइल फोटो- ITG) 12 जून से 23 जून तक भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से होगा टूर (फाइल फोटो- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक तरफ जहां देश-विदेश के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज का संचालन करता है. वहीं, देश के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होने वाला यह टूर पैकेज 12.06.2026 से 23.06.2026 तक चलेगा, जो 11 रात और 12 दिन का होगा.

Advertisement

इस टूर की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा होगी. इस दौरान पर्यटकों को उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश,  भेंट द्वारिका,  नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिरों का दर्शन भ्रमण कराया जाएगा.

ट्रेन मे चढ़ने और उतरने की सुविधा योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर जंक्शन पर दी गई है.

जानिए कितना होगा किराया
इकोनामी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य रू.24100/- प्रति व्यक्ति होगा. वहीं, स्टैंडर्ड श्रेणी यानी 3 एसी क्लास में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य रू. 40890/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. जबकि कम्फर्ट श्रेणी यानी 2एसी क्लास यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य रू. 54390/- प्रति व्यक्ति होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग 
IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है.  9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864,9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement