Indian Railways: रेलवे इस रूट पर चलाएगा समर स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ, देखें शेड्यूल

Summer Special Trains: भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. अमृतसर से कोलकाता और ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच ये ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी, जिनमें वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे. आइए देखते हैं इन ट्रेनों का स्टॉपेज और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG) अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

गर्मी की छुट्टियों में होने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर रहा है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए अमृतसर से कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

आइए जानते हैं इन ट्रेनों की टाइमिंग और स्टॉपेज

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

Advertisement

> अमृतसर से कोलकाता वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी का संचालन अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जूून, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा कोलकाता से 16 अप्रैल से 02 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 12 फेरों के लिए किया जाएगा.

गाड़ी संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलंधर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलां से 22.40 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.45 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे, मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.42 बजे, शाहजहांपुर से 08.45 बजे, सीतापुर से 11.30 बजे, गोंडा से 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, कप्तानगंज से 19.00 बजे, नरकटियागंज से 22.30 बजे, बेतिया से 23.02 बजे, सगौली से 23.20 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 23.47 बजे, तीसरे दिन मुजफ्फरपुर से 01.15 बजे, समस्तीपुर से 02.25 बजे, बरौनी से 03.40 बजे, किऊल से 05.35 बजे, झाझा से 07.10 बजे, जसीडीह से 07.44 बजे, मधुपुर से 08.10 बजे, चित्तरंजन से 08.50 बजे, आसनसोल से 09.45 बजे, दुर्गापुर से 10.18 बजे, बर्द्धमान से 11.28 बजे, बैण्डेल से 12.20 बजे तथा नैहाटी से 13.25 बजे छूटकर कोलकाता 15.00 बजे पहुंचेगी.

Advertisement

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 04623 कोलकाता-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 02 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे, बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चित्तरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, किऊल से 15.30 बजे, बरौनी से 17.20 बजे, समस्तीपुर से 18.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.30 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 20.55 बजे, सगौली से 21.14 बजे, बेतिया से 21.42 बजे,नरकटियागंज से 22.25 बजे, दूसरे दिन कप्तानगंज से 01.15 बजे, गोरखपुर से 02.25 बजे, गोंडा से 04.10 बजे,सीतापुर से 08.35 बजे, शाहजहांपुर से 11.10 बजे, बरेली से 12.30 बजे, मुरादाबाद से 14.10 बजे सहारनपुर से 17.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 18.28 बजे, अम्बाला कैंट से 19.55 बजे, ढंडारी कलां से 22.10 बजे, फगवाड़ा से 22.46 बजे, जलंधर सिटी से 23.15 बजे तथा ब्यास से 23.45 छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 00.40 बजे पहुँचेगी. इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे.

> ट्रेन नंबर 04316/04315 -योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी का संचालन ऋषिकेश से 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गोरखपुर से 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 13 फेरों के लिए किया जाएगा.

Advertisement

गाड़ी संख्या 04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.15 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 20.49 बजे, शाहजहांपुर से 22.05 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.20 बजे, गोंडा से 03.25 बजे तथा बस्ती से 04.40 बजे छूटकर गोरखपुर 06.20 बजे पहुंचेगी.

वहीं, वापसी यात्रा में, 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 10.00 बजे, गोंडा से 11.30 बजे, सीतापुर से 15.00 बजे, शाहजहांपुर से 17.20 बजे, बरेली से 18.45 बजे, मुरादाबाद से 21.30 बजे तथा दूसरे दिन हरिद्वार से 00.15 बजे छूटकर योग नगरी ऋषिकेश 01.30 बजे पहुंचेगी.

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »