Indian Railway: गर्मी की छुट्टियों में घूमना चाहते हैं दक्षिण भारत, IRCTC लाया है बेहतरीन टूर प्लान, जानिए कैसे करें बुकिंग

Indian Railway: 10 रात और 11 दिनों का यह पैकेज 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस पैकेज की खास बात यह है कि इस ट्रेन में एसी और नॉन एसी कोच की भी सुविधा प्रदान की गई है.

Advertisement
IRCTC tour package IRCTC tour package

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 04 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST
  • IRCTC का ये पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है
  • पैकेज का मूल्य 28750 और 20440 रुपये प्रति व्यक्ति है

IRCTC tour package: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप दक्षिण भारत के तीर्थ स्थानों का दर्शन और भ्रमण करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक विशेष पैकेज लेकर आया है. IRCTC देश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए 'स्वदेश दर्शन यात्रा योजना' के तहत IRCTC दक्षिण भारत  का पैकेज लाया है. 

Advertisement

10 रात और 11 दिनों का यह पैकेज 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस पैकेज की खास बात यह है कि इस ट्रेन में एसी और नॉन एसी कोच की भी सुविधा प्रदान की गई है. IRCTC के अनुसार गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर सिटी सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पैकेज लॉन्च किया गया है.

क्या है पैकेज  
यह स्पेशल पैकेज 28 अप्रैल से 8 मई तक चलेगा. इस दौरान आपको रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मन्दिर), मदुरई (मीनाक्षी मन्दिर), कोवलम बीच, तिरूवनन्तपुरम (पद्मनाभम् मन्दिर), तिरूपति में श्री पद्मावती मन्दिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मन्दिर, इस्कॉन मन्दिर, श्री कालाहस्ती मन्दिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

Advertisement

पैकेज और किराया - 
इस पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 3 एसी क्लास का मा़त्र 28750 रुपये और नान एसी क्लास का मा़त्र 20440 रुपये है. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध है.

यात्रा में मिलेंगी यह सुविधाएं -
इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा नान एसी बसों द्वारा और नान एसी धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि सम्मिलित हैं. स्वदेश दर्शन यात्रा के दौरान हाइजिन के हाई स्टैंडर्ड रखे जाऐंगे और कोविड सेफ्टी प्रोटेकॉल के विभिन्न उपायों का अनुपालन करते हुऐ यात्रा सम्पन्न करायी जायेगी.

इस तरह से करें बुकिंग- 
आपको बता दें कि बुकिंग कराने के लिए आपके आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर क्लिक करना होगा. इसके अलावा आप इसके रीजनल ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग कराते वक्त आपको पेमेंट करने के साथ-साथ सारे डिटेल्स भरने होंगे. अधिक जानकारी के लिए 8595924273, 8595924297, 8595924274, 8287930939, 7081586383, 8287930932 और 8595924298 पर कॉल कर सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें -  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement