पूर्वी लद्दाखः चीनी सेना ने की फायरिंग तो भारत की ओर से मिला माकूल जवाब

भारत-चीन के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच दोनों ओर से फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 31 अगस्त को भी दोनों ओर से फायरिंग हुई थी. तब चीनी सैनिकों ने दक्षिण पैंगोंग में टॉप पर भारतीय क्षेत्रों में पहुंचने और उसे कब्जाने की कोशिश की थी.

Advertisement
लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है (पीटीआई) लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है (पीटीआई)

शिव अरूर

  • नई दिल्ली ,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:37 AM IST
  • दोनों पक्षों की ओर से की गई फायरिंग
  • सूत्रों का दावा- अब स्थिति नियंत्रण में
  • 31 अगस्त को भी दोनों ओर से हुई थी फायरिंग

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर फिर से तनाव की स्थिति बन गई है. पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच फायरिंग की ताजा घटना हुई है. सूत्रों का कहना है कि चीन की ओर से फायरिंग की गई जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों का कहना है कि चीन की ओर से भारतीय क्षेत्र में फायरिंग की गई जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग जारी रही. लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Advertisement

दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच दोनों ओर से फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 31 अगस्त को भी दोनों ओर से फायरिंग हुई थी. तब चीनी सैनिकों ने दक्षिण पैंगोंग में टॉप पर भारतीय क्षेत्रों में पहुंचने और उसे कब्जाने की कोशिश की थी, जिस दौरान फायरिंग की छोटी सी घटना हुई थी. हालांकि यह फायरिंग भी वार्निंग शॉट्स की तरह था. आक्रामक गोलीबारी नहीं थी.

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है और दोनों ओर से सैन्य तथा कूटनीतिक स्तर पर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास फिर से यह तनावपूर्ण स्थिति उस समय बनी है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर को एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए मॉस्को का दौरा करने वाले हैं और वहां पर अपने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »