पाकिस्तान पर मंडराएगा जल संकट! रावी का पानी रोकेगा भारत, बस शाहपुर कंडी बैराज बनने का इंतजार

भारत ने रावी नदी के अतिरिक्त पानी को पाकिस्तान तक पहुंचने से रोकने का फैसला कर लिया है. शाहपुर कंडी बैराज के पूरा होने के बाद पाकिस्तान को रावी नदी का अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा, जिससे वहां जल संकट गहरा सकता है.

Advertisement
रावी का अतिरिक्त पानी अब पाकिस्तान नहीं जा पाएगा.  (Photo: Reuters) रावी का अतिरिक्त पानी अब पाकिस्तान नहीं जा पाएगा. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

गर्मियों से पहले भारत पाकिस्तान के लिए रावी नदी के पानी को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी में है. शाहपुर कंडी बैराज के 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके पूरा होने के बाद रावी नदी से पाकिस्तान की ओर बहने वाले अतिरिक्त पानी को रोका जाएगा.

बता दें कि रावी का अतिरिक्त पानी माधोपुर से पाकिस्तान की ओर बिना किसी इस्तेमाल के जाता है. लेकिन शाहपुर कंडी बैराज का निर्माण पानी के व्यर्थ बहाव को रोक देगा.

Advertisement

जम्मू और कश्मीर जल संसाधन मंत्री जावेद अहमद राणा ने बताया कि काठुआ और सांबा जिलों के सूखे इलाकों की सिंचाई के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.

'पाकिस्तान को अतिरिक्त पानी नहीं जाएगा'

राणा ने पत्रकारों से कहा, 'पाकिस्तान को अतिरिक्त पानी नहीं जाएगा. इसे रोकना ही होगा.' पाकिस्तान पर इस फैसले का क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर मंत्री ने जवाब दिया, 'पाकिस्तान की चिंता क्यों करते हो? वो एक सीमांत मौजूदगी हैं. उन्हें अपनी पैदा की गई परेशानियों में खुद ही उलझने दो.'

यह भी पढ़ें: सिंधु जल संधि ​सस्पेंड होने से PAK में गंभीर जल संकट, बांधों में डेड लेवल पर पहुंचा पानी, कपास का उत्पादन 30% गिरा

1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई सिंधु जल संधि के तहत, भारत को पूर्वी नदियों- सतलुज, ब्यास और रावी के पानी का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों- सिंधु, झेलम और चिनाब के पानी के अधिकार दिए गए थे. लेकिन पाकिस्तान तक पूर्वी नदियों का अतिरिक्त पानी भी पहुंचता रहा है.

Advertisement

पाकिस्तान पर मंडरा सकता है जल संकट!

पाकिस्तान की लगभग 80% खेती सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है. पहलागम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था. अब शाहपुर कंडी बैराज के पूरा होने के बाद रावी नदी का पानी भी  पाकिस्तान नहीं पहुंच पाएगा. ऐसे में पाकिस्तान को गहरे जल संकट का सामना करना पड़ सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement