IMD Rainfall Alert: देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने बताया है कि पांच दिनों तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मध्यम बारिश होने की संभावना है. 31 अगस्त और एक सितंबर को दक्षिणी मध्य प्रदेश, 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बिहार में बारिश का अनुमान है. 

Advertisement
IMD Rainfall Alert IMD Rainfall Alert

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

Weather Update Today, IMD Rainfall Alert: मॉनसून सीजन में देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्यों में कई जगह बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर मौसम की जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में कम बारिश ही होगी. 

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मध्यम बारिश होने की संभावना है. 31 अगस्त और एक सितंबर को दक्षिणी मध्य प्रदेश, 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बिहार में बारिश का अनुमान है. 

इसके अलावा, अगले तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश होगी. वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चार सितंबर, 2022 को गरज के साथ तेज बरसात होने के आसार हैं. 

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 31 अगस्त, एक सितंबर को मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 31 अगस्त और दो सितंबर के बीच और अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल में मध्यम बारिश का अनुमान है. 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बहुत ही तेज बारिश हुई है. पश्चिम बंगाल, केरल में भारी बारिश हुई. वहीं, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम, बिहार, तेलंगाना, असम और तटीय कर्नाटक में तेज बारिश हुई. 

Advertisement

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली के प्राइमरी वेदर स्टेशन सफदरजंग ऑब्जरवेट्री के अनुसार, दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मैक्सिमम टेम्प्रेचर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यूं तो अगले पांच से छह दिनों तक राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बहुत अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं.IMD ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून की गतिविधि अगले पांच दिनों तक मंद रहेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement