'कौन दिसा में लेके चला...', DM और SP ने रीतिका राज संग बांध दिया समा, वायरल हुई सुरीली जुगलबंदी

Bihar News: जमुई जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय समां बंध गया जब इंडियन आइडल फेम रीतिका राज के साथ जिले के दो शीर्ष अधिकारियों ने माइक संभाला.

Advertisement
इंडियन आइडल की रीतिका राज ने छेड़ा तराना.(Photo:Screengrab) इंडियन आइडल की रीतिका राज ने छेड़ा तराना.(Photo:Screengrab)

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

Indian Idol फेम रीतिका राज के साथ 'कौने दिशा में लेकर चला रे बटोहिया' गीत गाकर जमुई के जिलाधिकारी IAS नवीन और एसपी IPS विश्वजीत दयाल ने बांध दिया समा.

जमुई के 35वें जिला स्थापना दिवस समारोह में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मंच पर अपनी सुरमयी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Advertisement

स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा.

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इंडियन आइडल फेम गायिका रीतिका राज मौजूद थी. उन्होंने अपनी मधुर आवाज से पहले ही माहौल को संगीतमय बना दिया था.

प्रस्तुति के दौरान रीतिका राज ने जिलाधिकारी नवीन को गीत गाने के लिए आमंत्रित किया. डीएम ने मुस्कुराते हुए माइक एसपी विश्वजीत दयाल को थमा दिया और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

इसके बाद 'कौन दिसा में लेके चला रे बटोहिया' गीत की धुन पर एसपी विश्वजीत दयाल ने गायन शुरू किया. कुछ ही क्षणों में डीएम भी उनके साथ सुर मिलाते नजर आए.

दोनों अधिकारियों की सहज और आत्मीय प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. रीतिका राज ने भी उनके साथ मंच साझा करते हुए गीत में रंग भर दिया, जिससे पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से भर उठा. देखें VIDEO:- 

Advertisement

गायिका रितिका राज ने जब होली गीत 'होलिया में उड़े ला गुलाल' गाना शुरू किया तो मंच के सामने मौजूद लोग झूम उठे. इसी बीच जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी उत्साह में आ गए और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विश्वजीत दयाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी ताल और सुर के साथ ठुमके लगाए. अधिकारियों की यह सहज और उत्सवी भागीदारी लोगों को खूब भायी और पूरा परिसर रंगारंग माहौल में डूब गया.

कार्यक्रम के दौरान DM नवीन भी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया. दर्शकों ने तालियों और हूटिंग के साथ कलाकारों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया. वहीं एक्साइज सुपरिंटेंडेंट सुभाष कुमार ने भी मंच संभालते हुए होली गीत गाकर कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया.

सांस्कृतिक संध्या का यह दृश्य लोगों के लिए यादगार बन गया. प्रशासनिक अधिकारियों का आमजन के साथ इस तरह घुलना-मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

कार्यक्रम के अंत तक पूरा वातावरण संगीत, उल्लास और उत्सव की भावना से सराबोर रहा, जिससे स्थापना दिवस समारोह की रौनक कई गुना बढ़ गई.

गौरतलब है कि एसपी विश्वजीत दयाल पूर्व में भी कार्यक्रमों में सिटी बजाकर और गीत गाकर अपनी कला का परिचय दे चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement