गुजरात-महाराष्ट्र में आफत बना मॉनसून, रेड अलर्ट जारी! अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल है. आलम यह है कि गुजरात के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
गुजरात महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI) गुजरात महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

ब्रिजेश दोशी / अतुल तिवारी / योगेश पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

देश के कई हिस्सों में मॉनसून आफत तो कुछ हिस्सों में राहत बनकर बरस रहा है. लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं, कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़कें पानी में डूब गई हैं. इस बारिश में लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने गुजरात के लिए तीन दिनों तक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Advertisement

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गुजरात में भारी बारिश हो सकती है. जिसके चलते सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है, कलेक्टरों को आदेश दिया गया है कि वे अपने जिले न छोड़े. साथ ही बच्चों के लिए स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, भरूच, आणंद, नर्मदा, तापी, डांग, छोटा उदयपुर, पंचमहल, दाहोद और महीसागर सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सतर्क है. गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) में डॉ. जयंती रवि की अध्यक्षता में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. 

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: 31 जुलाई को किस जिले में होगी झमाझम बारिश, कहां निकलेगी धूप, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Advertisement

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राज्य में 24x7 कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. निचले और संवेदनशील इलाकों में NDRF और SDRF की तैनाती की गई है. लगातार बारिश के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है.  

नवसारी और डांग जिलों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया, यहां भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई और प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी.

अकोला, नागपुर, अमरावती में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए भी अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक विदर्भ में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की आशंका है. अमरावती और यवतमाल जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है. वहीं, अकोला, चंद्रपुर और नागपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

विदर्भ के अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »