मूसेवाला मर्डर: 'सरेंडर नहीं करेंगे...', एनकाउंटर से पहले गैंगस्टर्स ने गोल्डी बराड़ को किया था फोन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में बराड़ ने दावा किया है कि बुधवार को पंजाब पुलिस ने जब उसके दो शार्प शूटर मनप्रीत और जगरूप को घेर लिया था तब जगरूप ने उसे फोन किया था. इस दौरान बराड़ ने दोनों को सरेंडर करने को कहा था.

Advertisement
पंजाब पुलिस ने इन दोनों शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया था. पंजाब पुलिस ने इन दोनों शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया था.

मनजीत सहगल

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST
  • मनप्रीत और जगरूप के परिवार को लिए हमेशा खड़े रहेंगे: बराड़
  • एनकाउंटर में मारे गए थे दो शार्प शूटर मनप्रीत और जगरूप

कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में गोल्डी ने पंजाब में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मनप्रीत और जगरूप को बबर शेर बताया है. साथ ही कहा है कि दोनों ने उसके लिए काफी कुछ किया है. दोनों के परिवार के साथ गोल्डी बराड़ हमेशा खड़ा रहेगा.

गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बुधवार को पंजाब पुलिस से एनकाउंटर में मारे गए दोनों शार्प शूटर मनप्रीत सिंह मन्ना और जगरूप सिंह रूपा को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था. 

Advertisement

इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए गोल्डी बराड़ ने यह भी दावा किया है कि मारे गए शार्प शूटरों के परिवार को उसकी ओर से मुआवजा भी दिया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पोस्ट में गोल्डी बराड़ की ओर से कहा गया है कि शार्प शूटर अंकित को पैसे नहीं दिए जाने का आरोप और मेरे द्वारा फोन नहीं उठाए जाने का आरोप भी निराधार है. मनप्रीत सिंह मन्ना और जगरूप सिंह रूपा को बहादुर बताते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि अंकित को भी उसी हिसाब से मुआवजा दिया गया है.

'मनप्रीत और जगरूप के परिवार को लिए हमेशा खड़े रहेंगे'

गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जगरूप और मनप्रीत दोनों बबर शेर थे. उन दोनों ने मेरे लिए काफी कुछ किया है. हम हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे. बराड़ ने लिखा है कि दोनों की फैमिली के लिए हम हमेशा हाजिर रहेंगे और पूरी मदद करेंगे. 

Advertisement

गोल्डी ने लिखा कि जिसने मनप्रीत और जगरूप से मेरी मुलाकात कराई थी, उसे भी धन्यवाद देता हूं. उसने कहा कि एनकाउंटर वाले दिन जब पुलिस ने मनप्रीत और जगरूप के घेर लिया था तब जगरूप का मेरे पास फोन आया था और उसने बताया था कि पुलिस ने हमलोगों को घेर लिया है. इसके बाद मैंने उसे कहा कि तुमलोग सरेंडर कर दो मैं तुमलोगों को जेल से बाहर निकलवाउंगा.

बराड़ ने कहा कि मनप्रीत और जगरूप ने मेरी बात नहीं मानी और कहा कि हमें आखिरी परफॉर्मेंस दिखाने दो. फिर छह घंटे तक दोनों पुलिस का मुकाबला करते रहे. जिन लोगों का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला को आठ लोगों ने मारा, मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि वहां आठ लोग थे लेकिन एनकाउंटर वाले दिन 1000 से ज्यादा पुलिसवालों ने मनप्रीत और जगरूप को घेर लिया था लेकिन फिर भी दोनों ने पुलिस का मुकाबला किया.

अंबाला से आज पकड़े गए 4 शूटर, गोल्डी बराड़ के लिए करते थे काम

अंबाला पुलिस ने गोल्डी बराड़ के लिए काम करने वाले चार शूटरों को गिरफ्तार किया है. ये चारों शूटर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे और अंबाला में किसी साजिश को अंजाम देना चाहते थे. पंजाब पुलिस ने अमृतसर में 20 जुलाई को करीब 5 घंटे तक चले एनकाउंटर में चार गैंगस्टरों को मार गिराया था. इनमें दो गैंगस्टर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे. जगरूप रूपा और मन्नू कुसा (मनप्रीत सिंह) नाम के दोनों शूटर अटारी के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में थे.

Advertisement

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या 

बता दें कि बीती 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. गोल्डी बराड़ तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है. इन्होंने अपने दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. बता दें कि पिछले साल मिद्दूखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस गैंग का मानना था कि विक्की मिद्दूखेड़ा के हत्यारों को सिद्धू मूसेवाला पनाह देने का काम कर रहे थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »