RSS के पूर्व सहकार्यवाह भैय्या जी जोशी कोरोना संक्रमित, एक महीने पहले ली थी वैक्सीन

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब संघ के पूर्व सहकार्यवाह सुरेश भैय्या जी जोशी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एक महीने पहले उन्होंने नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया था.

Advertisement
भैया जी जोशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. (फाइल फोटो) भैया जी जोशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST
  • एक महीने पहले ली थी कोरोना वैक्सीन
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना संक्रमित
  • RSS के पूर्व सहकार्यवाह हैं भैय्या जी जोशी

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब संघ के पूर्व सहकार्यवाह सुरेश भैय्या जी जोशी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एक महीने पहले उन्होंने नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया था. उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था. वैक्सीनेशन के बावजूद भैय्या जी जोशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

Advertisement

इससे पहले मोहन भागवत के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से ट्वीट किया गया था. ट्वीट में लिखा गया है, मोहन भागवत को कोरोना के सामान्य लक्षण हैं. संगठन के मुताबिक डॉक्टर भागवत को सामान्य जांच और सावधानी के नाते नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर संघ प्रमुख डॉक्टर भागवत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में हालात बेकाबू हो गए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार को 24 घंटे में 58,993 नए मामले सामने आए.जबकि 301 मरीजों की मौत हो गई है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 5 लाख को पार कर गई है. अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,34,603 हो गई है.

Advertisement

देश में फिर से कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना के चलते 794 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,05,926 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 77,567 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके चलते ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,19,90,859 हो गई है. पिछले 24 घंटे में रिपोर्ट किए गए मौत के 794 मामलों के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई है. वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है.

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »