13 लाख फॉलोअर्स, 5 साल और एक वीडियो... फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की मौत के पीछे की कहानी क्या है?

चेन्नई में 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश ने फांसी लगाकर जान दे दी. इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. अब हरीश के परिवार ने जेसन सैमुअल नाम के इन्फ्लुएंसर पर साइबर बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वहीं, सैमुअल ने साइबर बुलिंग के आरोपों से इनकार किया है. हरीश के पिता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
वी. हरीश ने जारी किया था वीडियो. (Photo: Screengrab) वी. हरीश ने जारी किया था वीडियो. (Photo: Screengrab)

अनघा

  • चेन्नई,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स था. नाम था वी. हरीश... उम्र 27 साल... इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स. यूट्यूब चैनल... काम था लोगों को पैसे, निवेश और फाइनेंस से जुड़ी जानकारियां देना. फिर एक दिन खबर आई कि हरीश की मौत हो गई है. चेन्नई में एक किराये के विला में वह मृत पाए गए. शुरुआती जांच में मौत को आत्महत्या बताया गया.

Advertisement

लेकिन इस खबर के साथ एक और कहानी सामने आई. आरोपों की कहानी. सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद की कहानी. पांच साल की मेहनत छिन जाने के डर की कहानी. और एक ऐसे वीडियो की कहानी, जिसमें हरीश अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई देते नजर आए. हरीश के परिवार का आरोप है कि उन्हें साइबर बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था. परिवार ने इस मामले में जेसन सैमुअल नाम के एक इन्फ्लुएंसर पर आरोप लगाए हैं.

यहां देखें वीडियो

हरीश के परिवार की शिकायत के मुताबिक, 18 अक्टूबर को जेसन सैमुअल ने एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने हरीश पर धोखाधड़ी करने और लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए थे. यहीं से दोनों के बीच विवाद चर्चा में आया. सैमुअल ने हरीश के कामकाज और उनकी फाइनेंशियल एडवाइस की एलिजिबिलिटी पर सवाल उठाए. परिवार का दावा है कि सैमुअल के आरोपों के बाद हरीश का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया था. इस अकाउंट पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: परिवार से परेशान यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश? लाइव स्ट्रीम पर डिवाइडर में ठोकी गाड़ी

इसके बाद हरीश नए इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए वीडियो शेयर करने लगे. हरीश के एक वीडियो में उनकी परेशानी जरूर दिखाई देती है. विवाद के बीच सामने आए एक वीडियो में हरीश अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर बात करते नजर आए. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल की उनकी मेहनत छीन ली गई है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है, तो उनसे सवाल किए जा सकते हैं.

वीडियो में हरीश ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकी दी गई थी. उनके मुताबिक, उनसे कहा गया कि आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ सकता है या फिर पैसे देने होंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश हुई. हरीश ने कहा कि किसी भी समस्या का सामना करने के लिए अपनी बात सामने रखना जरूरी है.

हरीश की मौत के बाद जेसन सैमुअल ने क्या कहा?

हरीश की मौत की खबर सामने आने के बाद जेसन सैमुअल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से दुखी, स्तब्ध और सदमे में हैं. उन्होंने हरीश को साइबर बुली करने के आरोपों से इनकार किया. सैमुअल ने अपने बयान में कहा कि उनका मकसद हरीश की मौत की वजह बनना नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्होंने हरीश के कामकाज और उनके पास जरूरी लाइसेंस होने या न होने पर सवाल उठाए थे.

Advertisement

सैमुअल के मुताबिक, उन्होंने अपने वीडियो में हरीश से लाइसेंस लेकर काम करने की अपील भी की थी. यानी दोनों पक्षों की बातें सामने हैं. एक तरफ हरीश का परिवार ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है. दूसरी तरफ सैमुअल कह रहे हैं कि उन्होंने हरीश के पेशेवर कामकाज पर सवाल उठाए थे और उनका इरादा उन्हें नुकसान पहुंचाने का नहीं था. हरीश के पिता ने चेन्नई के कनाथुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को लगातार मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »