दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश से फिर बदला मौसम! वीकेंड पर बरसेंगे बादल?

राजधानी दिल्ली की झुलसाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भरा मोड़ लिया है. तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है.

Advertisement
वीकेंड पर जारी रहेगी बादलों की आवाजाही (Photo-PTI) वीकेंड पर जारी रहेगी बादलों की आवाजाही (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. भीषण गर्मी के बीच आई बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को अचानक नीचे ला दिया है, जिससे लोगों को राहत तो मिली है. 16 अप्रैल को जहां दिल्ली में इस सीजन का पहला 40°C पार तापमान दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार शाम और रात को हुई बारिश, गरज-चमक और 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने माहौल पूरी तरह बदल दिया. कई इलाकों में तापमान 7 से 10 डिग्री तक गिर गया, जिससे गर्मी से तुरंत राहत महसूस हुई.

Advertisement

स्काईमेट के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जो पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के मौसम को भी प्रभावित कर रहा है. इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान, उत्तर राजस्थान और दक्षिण पंजाब के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी ट्रफ रेखा हरियाणा, दिल्ली से होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है.

इसी के असर से जम्मू-कश्मीर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं.

दिल्ली इस सिस्टम के बाहरी दायरे में है, इसलिए यहां ‘टच एंड गो’ वाली स्थिति बनी रहेगी यानी कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, तो कहीं सिर्फ बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल तक यानी पूरे वीकेंड आसमान में बादल बने रहेंगे, जिससे तेज धूप में कमी आएगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है.

Advertisement

तापमान की बात करें तो वीकेंड के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है यानी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement