दिल्ली: अगले 2 दिन में कोहरे और बारिश का अनुमान, राजधानी में होने वाला है टेम्परेचर का टॉर्चर

Delhi weather: मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि क्रिसमस के आस-पास दिल्ली के ऊपर बादल बने रहेंगे और इसकी वज़ह से रात और सुबह के तापमान में कमी का सिलसिला थमेगा.

Advertisement

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST
  • मंगलवार तक दिल्ली में शीतलहर से राहत की उम्मीद
  • गंगोत्री में माइनस 3 डिग्री पहुंचा तापमान

राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी शीतलहर के 21 दिसंबर यानी मंगलवार तक खत्म हो जाने की उम्मीद है. दिल्ली में लोगों को रात और सुबह की सर्दीली हवाओं से राहत मिलने की संभावना है. 

शनिवार की तुलना में रविवार को सर्दी का असर दिन में थोड़ा कम होता नज़र आया जब हवा की रफ्तार पिछले दिन की तुलना में लगभग आधी रह गई. पश्चिम से चलने वाली हवाओं की रफ्तार आने वाले दिनों में और कम होगी और उसकी वज़ह से ठंड का असर भी कम होता जाएगा. 

Advertisement

शीतलहर से मिल सकती है फौरी राहत 

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार की रात तक शीतलहर चलेगी यानी तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहेगा लेकिन उसके बाद रात और सुबह का तापमान सामान्य के आस-पास आ जाएगा और कंपकंपाने वाली ठंड से लोगों को फौरी राहत मिल जाएगी.

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनि ने कहा, "इस वक्त अफगानिस्तान-पाकिस्तान समेत पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में शीत लहर का जबरदस्त प्रभाव है. इसकी वज़ह पश्चिम से चलने वाली तेज़ बर्फीली हवाएं हैं. हालत ये हो गई है कि राजस्थान के चुरु और सीकर जैसे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे माइनस में चला गया वहीं पंजाब के अमृतसर में पारा शून्य के पास तक पहुंच गया.

उन्होंने कहा, इस समय पाकिस्तान भी जबरदस्त शीत लहर की चपेट में है और उसी ओर से आने वाली हवाओं का असर दिल्ली में भी देखा गया है, जब रविवार को न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया और लोदी रोड स्टेशन पर तो इससे एक डिग्री कम यानि 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा."

Advertisement

हो सकती है हल्की बारिश

22 दिसंबर से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम का एक नया सिस्टम प्रभाव में आएगा. बुधवार से एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय होगा, जिसका असर दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर को देखने को मिल सकता है.

हालांकि ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस कितना ताकतवर होगा, इसके बारे में मौसम विभाग ने भी कुछ साफ नहीं किया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि क्रिसमस के आस-पास दिल्ली के ऊपर बादल बने रहेंगे और इसकी वज़ह से रात और सुबह के तापमान में कमी का सिलसिला थमेगा.

मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामनि बताते हैं कि "22 दिसंबर को शुरू होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अकेला ऐसा सिस्टम नहीं है. संभावना है कि इस विक्षोभ के ठीक पीछे 24 दिसंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 24 तारीख को डेरा जमाने वाले बादल 28 या फिर 29 तारीख तक बने रह सकते हैं यानि ऐसे हालात में दिन में ठंड का असर ज़्यादा दिखाई पड़ेगा"

परेशानी सिर्फ शीत लहर से ही नहीं है. आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार जैसे ही कम होगी और वायुमंडल में आर्द्रता भी आएगी तो धुंध अपना असर दिखाएगी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शीतलहर के कम होने के ठीक बाद यानि 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक उत्तरी और उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छा जाएगा और इसका असर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी रहेगा.

Advertisement

पहाड़ी हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड

ऐसा नहीं है कि सिर्फ देश का मैदानी हिस्सा ही अभी शीत लहर की चपेट में है. पहाड़ी इलाकों में भी हाल कुछ ऐसा ही है. यही वजह है कि बिना बर्फबारी हुए ही यमुनोत्री धाम में उद्गम स्थान में यमुना नदी जम गयी है. 

यह पहली बार होगा जब बिना बारिश और बर्फबारी के यमुनोत्री धाम में अधिकतम तापमान -3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -10 डिग्री तक पहुंच गया हो. इस प्रचंड ठंड में हनुमान मंदिर के पुजारी, यमुनोत्री मन्दिर समिति कर्मचारी और उत्तराखंड पुलिस के सिपाही समेत कुल सात लोग यमुनोत्री में मौजूद हैं. वो पूरी सर्दी यमुनोत्री धाम में ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »