'सौरव दास और आशुतोष को किया किडनैप, वकील से भी मिलने नहीं दे रहे...', दिपके का आरोप

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के लीड मेंबर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. दोनों जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए.

Advertisement
CJP founder Abhijit Dipke. (Photo: Mandar Deodhar) CJP founder Abhijit Dipke. (Photo: Mandar Deodhar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लीड मेंबर्स में शामिल सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार दिन में हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस के इस एक्शन को लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों को किडनैप कर लिया गया है और वकील से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे. सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी थे, जिन्हें भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सौरव दास आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ लोग जंतर मंतर के पास JDU दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर की ओर आए और गेट से कूदकर जंतर मंतर के एक साइड पर चले गए. जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस FIR भी दर्ज कर सकती है.

Fortress Jantar Mantar has been breached https://t.co/hUlskpMhEc

— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 13, 2026

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'भारत माता की जय' के नारे लगाए जा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है.

अभिजीत दिपके ने लगाए आरोप
अभीजीत दिपके ने X पर पोस्ट में लिखा कि, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे अब भी पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस उनके वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दे रही है. पुलिस वकीलों को उनसे मिलने से कैसे रोक सकती है? यह अपहरण जैसा मामला है, क्योंकि पुलिस स्पष्ट रूप से कानून के शासन का पालन नहीं कर रही है.

Advertisement

बता दें, इससे पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को गिरफ्तार किया था. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया था.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट बैन पर HC में सुनवाई आज, राहुल ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को किया 'हाई-टी' पर इनवाइट

वहीं, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया था. अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है. धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल है.

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सोमवार को इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान 'बाहरी लोगों' के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी आज  सुनवाई करने की सहमति दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »