Advertisement

INDIA Bloc Protest Live: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट बैन पर HC में सुनवाई आज, राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को किया 'हाई-टी' पर इनवाइट

aajtak.in | नई दिल्ली | 13 अक्टूबर 2026, 9:00 AM IST

Delhi Protest Live Updates: जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा. कोर्ट ने इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान 'बाहरी लोगों' के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई करने की सहमति दी है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने सरकारी आवास पर INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को ‘जलपान’ के लिए आमंत्रित किया है.

Delhi Protest Live Updates

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने और प्रदर्शन के दौरान 'बाहरी लोगों' के घुसने से जुड़े मामलों पर आज सुनवाई करेगा. गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया, अब जंतर मंतर पर किसी भी तरह का आंदोलन और धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. 

वहीं,  दिल्ली में 'वोट चोरी' और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाले गए विशाल 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' के बाद विपक्ष ने अपनी आगे की रणनीति को और तेज कर दी है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने सरकारी आवास पर INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को हाई-टी यानी ‘जलपान’ के लिए आमंत्रित किया है.

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को कहा कि वे राजस्थान में अगले 10 दिनों में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. यह प्रदर्शन पुलिस के छात्र कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लेने, नजरबंद करने और उनके साथ मारपीट करने के खिलाफ होगा.

9:00 AM (59 मिनट पहले)

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर बोले दिलीप घोष

Posted by :- Aman

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि देश में लोकतंत्र नहीं है, लोकतंत्र खत्म हो गया है और वे लोग रोज सरकार को, सुप्रीम कोर्ट को, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपशब्द कह रहे हैं. अब वे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए. जनता सब देख रही है. इस प्रकार लोकतंत्र का दुर्व्यवहार करना केवल कांग्रेस को ही आता है और उन्हें उसकी सजा भी मिलेगी.

8:30 AM (एक घंटा पहले)

SIR के विरोध में आज AISA-RYA का राजभवन मार्च

Posted by :- Aman

पटना में SIR प्रक्रिया को वापस लेने और बिहार-बंगाल के चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर आज AISA-RYA का राजभवन मार्च करेगी. गांधी मैदान से राजभवन तक छात्र और युवा मार्च निकालेंगे, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग भी की जा रही है. (Input: Shashibhushan Kumar)

8:17 AM (एक घंटा पहले)

विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी का आभार- राहुल गांधी

Posted by :- Aman

 

8:16 AM (एक घंटा पहले)

CJP राजस्थान में करेगी विरोध प्रदर्शन

Posted by :- Aman

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि वे राजस्थान में आने वाले दिनों में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू करने वाले हैं. यह प्रदर्शन पुलिस के छात्र कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लेने, नजरबंद करने और उनके साथ मारपीट करने के खिलाफ होगा.

Advertisement
8:14 AM (एक घंटा पहले)

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट को लेकर HC में सुनवाई

Posted by :- Aman

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर बंद किए जाने और प्रदर्शन के दौरान 'बाहरी लोगों' के घुसने से जुड़े मामलों पर आज सुनवाई करेगा. बता दें, गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया, अब जंतर मंतर पर किसी भी तरह का आंदोलन और धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा.