आज दिल्ली कौन करेगा फतह? प्रवेश वर्मा जैसे फ्रंट रनर या फिर कोई सरप्राइज फेस, CM के नाम का होगा ऐलान

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है. इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर एक क्रिमिनल केस है.

Advertisement
अमित शाह, पीएम मोदी और जेपी नड्डा अमित शाह, पीएम मोदी और जेपी नड्डा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आज खत्म होने जा रहा है. बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जाएगा. इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. 

नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है. इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर एक क्रिमिनल केस है.

Advertisement

इन मुख्यमंत्री के दावेदारों में दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं और शालीमार बाग से जीती हैं. दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. लिस्ट में तीसरा नाम विजेंद्र गुप्ता (61) का है. विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से हैट्रिक लगाई है. वो आम आदमी पार्टी की लहर में भी जीते हैं. उनके पास 16.1 करोड़ की संपत्ति है और 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं. इस तरह तजुर्बे के मामले में वो बाकियों से काफी आगे हैं.

दावेदारों में एक और नाम आशीष सूद का है, जिनकी उम्र 58 साल है और वह जनकपुरी सीट से विधायक हैं. वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी हैं और गोवा के प्रभारी है. प्रमुख पंजाबी नेता और संघ के करीबी माने जाते हैं. एक और नाम सतीश उपाध्याय का है. मालवीय नगर से 62 साल के विधायक दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं. सेंसर बोर्ड के सदस्य रहे हैं और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर भी सीएम फेस की रेस

BJP की तरफ से जो 5 नाम आगे चल रहे हैं उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है. अगर गूगल ट्रेंड की बात करें तो इसमें रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा का नाम सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. यानी लोग इनके नाम को सबसे ज्यादा गूगल पर खोज रहे हैं. नतीजों के बाद से प्रवेश वर्मा आगे बताए जाते रहे हैं. शायद इसी बात का असर है कि X पर उनके सबसे ज्यादा 17 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़े हैं. रेखा गुप्ता और बाकी दावेदारों का नंबर इसके बाद है. लेकिन X पर पोस्ट के आधार पर रेखा गुप्ता प्रवेश वर्मा से आगे हैं. दिल्ली में BJP भले ही सीएम का नाम नहीं बता रही हो लेकिन उसकी तरफ से शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान तय कर दिया गया है. साल 2013 से अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में शपथ लेते रहे हैं लेकिन BJP की तरफ से इसका चुना जाना, उसकी बड़ी सियासी चाल माना जा रहा है.

20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा. इसे लेकर शपथ ग्रहण की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. नया सीएम 20 फरवरी सुबह 11.30 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेगा. 

Advertisement

बता दें कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर पाई है. प्रधानमंत्री मोदी बता चुके हैं कि दिल्ली में BJP सरकार सबसे पहले यमुना का पानी स्वच्छ बनाएगी फिर रिवर फ्रंट और ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी. वॉटर मेट्रो की संभावना से प्रधानमंत्री मोदी ने इनकार नहीं किया यानी पीएम मोदी के दिमाग में दिल्ली के विकास के ब्लू प्रिंट को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »