दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों को मिली राहत, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को दिल्ली-NCR में बारिश हुई. वहीं, मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

Advertisement
दिल्ली-NCR में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. (File Photo) दिल्ली-NCR में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत देखने को मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार वीकेंड पर मौसम का मिजाज बदला रहेगा, हालांकि तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है.

मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार शनिवार, 18 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Advertisement

न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा सकता है.

वहीं रविवार, 19 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है. इस दिन भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

कई इलाकों में बदलेगा मौसम

IMD के मुताबिक, इस हफ्ते देश के पश्चिमी और पूर्वी तटों पर गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है. मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल तक, ओडिशा में 18 अप्रैल तक, और झारखंड में 19 से 21 अप्रैल के बीच ऊष्ण लहर चलने की प्रबल संभावना है.

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल तक, असम और मेघालय में 19 और 20 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 अप्रैल को गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement

दिल्ली में 40 डिग्री पारा

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली में 16 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का तापमान दर्ज किया गया. आमतौर पर राजधानी में अप्रैल के शुरुआती 10 दिनों के भीतर ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार यह महीने के दूसरे हिस्से में देखने को मिला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement