वोटर लिस्ट में नाम कटने के विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ गए 3 लाख वोटर, EC ने जारी की लिस्ट

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.

Advertisement
चुनाव आयोग ने जारी की दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची चुनाव आयोग ने जारी की दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

दिल्ली में फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.

Advertisement

बता दें कि चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर्स की अंतिम सूची उस विवाद के बीच जारी की है, जिसमें वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप लगाए जा रहे थे. कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अर्जियां दाखिल करने के आरोप लगाए थे.

इसके बाद बीजेपी ने दावा किया था कि ये अर्जियां असल में आम आदमी पार्टी ने ही फाइल की थी, ताकि इसके आरोप बीजेपी पर मढ़े जा सकें. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के पीछे आम आदमी पार्टी की साजिश है. उन्होंने कहा था कि अब लोकसभा सेक्रेटरी उत्पल कुमार का नाम हटाने के लिए अर्जी दी गई है. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि हामिद अंसारी के बेटे, सुलेमान अंसारी और नेवी वाइस एडमिरल संजय भल्ला का नाम भी वोटर लिस्ट से हटाने की AAP ने साजिश की.

Advertisement

दिल्ली में कितने वोटर्स बढ़े?

दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.26 लाख और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं. 2020 के चुनाव के वक्त दिल्ली में 1.47 करोड़ वोटर्स थे जबकि, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1.52 करोड़ से ज्यादा थी.

दिल्ली में सीएम आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी

 दिल्ली की कालकाजी सीट से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से सीएम आतिशी चुनाव लड़ेंगी. 2020 के चुनाव में आतिशी पहली बार यहीं से जीती थीं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे.

दिल्ली में क्या रहे थे नतीजे

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है. 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थीं. दिल्ली के इतिहास में ये पहली बार था, जब किसी पार्टी ने इतनी सीटें जीती थीं. वहीं, 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी ने 8 सीटें जीती थीं. जबकि, कांग्रेस दो चुनाव से एक भी सीट नहीं जीत सकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »