दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर OHE तार टूटने से मची अफरा-तफरी, VIDEO

पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन की ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार(OHE) टूटने से अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के कारण इस रूट पर कुछ देर के लिए रेलवे सेवाएं बाधित रही.

Advertisement
दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन (Photo: ITG) दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन (Photo: ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

बुधवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बुधवार रात करीब 10:30 बजे दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर तेज आवाज़ के साथ 'डाउन लाइन' की ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार(OHE) टूट गई. इस तार के टूटने से तेज़ बिजली की चिंगारियां निकली और स्टेशन पर धुआं फैल गया. 

दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10:30 बजे 'डाउन लाइन' की ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूटने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में तारों से तेज बिजली चिंगारियां निकलती देखी गई और कुछ देर में धुआं फैल गया.

Advertisement

तार टूटने की आवाज़ और धुएं से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन सेवाएं भी बाधित हो गई. वीडियो में देखा जा रहा है कि तार टूटने के आवाज़ के बाद यात्री कैसे घबराहट में भाग रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: सड़क पर चल रही थी महिला, अचानक जमीन में समाई... हरिद्वार में खौफनाक हादसा, कैमरे में कैद हुआ मंजर

हालांकि फौरन ही अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था. इस घटना के कारण सियालदह-डानकुनी पर ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था. लेकिन अब ट्रेन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. 

रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा फौरन ही काम शुरू किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे रेलवे की लापरवाही बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »