सड़क पर चल रही थी महिला, अचानक जमीन में समाई... हरिद्वार में खौफनाक हादसा, कैमरे में कैद हुआ मंजर

हरिद्वार से एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शहर के सबसे व्यस्त ललताराव पुल के पास सड़क पर आराम से चल रही एक महिला अचानक जमीन में समा गई. 1 सेकंड पहले जो सड़क बिल्कुल ठीक दिख रही थी, वो अगले ही पल धंस गई और वहां एक गहरा गड्ढा बन गया.

Advertisement
हरिद्वार की रोड पर गड्ढा और जमीन में समाती हुई महिला.(ITG) हरिद्वार की रोड पर गड्ढा और जमीन में समाती हुई महिला.(ITG)

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

धर्मनगरी हरिद्वार के सबसे व्यस्त और मुख्य मार्ग पर एक बेहद हैरान और डरा देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बीचों-बीच स्थित ललताराव पुल के पास अचानक सड़क धंस गई, जिससे पैदल जा रही एक महिला सीधे उस गहरे गड्ढे में समा गई.

यह पूरी खौफनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

राहत की बात यह रही कि महिला को तुरंत बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है.

बिल्कुल ठीक थी सड़क, अचानक जमीन में समा गई महिला
सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद के अनुसार, जब महिला सड़क से गुजर रही थी, तब तक सड़क पूरी तरह से सामान्य और ठीक दिख रही थी. लेकिन जैसे ही महिला एक खास स्थान पर पहुंची, अचानक वहां की जमीन धंस गई और एक बड़ा गड्ढा बन गया. महिला को संभलने का एक मौका भी नहीं मिला और वह सीधे गड्ढे के अंदर गिर गई. देखें VIDEO:- 

जिस जगह पर सड़क धंसी, ठीक उसी के नीचे से सीवर लाइन, गैस पाइपलाइन और हाई-टेंशन अंडरग्राउंड बिजली की तारें गुजर रही हैं. यदि गैस लीक या बिजली का करंट फैलता तो कोई भी भयानक त्रासदी हो सकती थी. देखें VIDEO:- 

Advertisement

कांवड़ मेले के बीच सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
वर्तमान में हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेला चल रहा है. ललताराव पुल वह मुख्य मार्ग है जहां से प्रतिदिन हजारों-लाखों शिवभक्त 'हर की पौड़ी' जल लेने जाते हैं और वापस अपने गंतव्यों की ओर लौटते हैं. ऐसे में इतने व्यस्ततम और संवेदनशील मार्ग पर सड़क का इस तरह अचानक धंसना स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »