साइक्लोन 'ऑर्नब' का रौद्र रूप... ओडिशा की ओर बढ़ रहा, 5 राज्यों में अलर्ट, 53 ट्रेनें रद्द

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले 12 घंटों में अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है. 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने का अनुमान है.

Advertisement
'ऑर्नब' तूफान को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं. (Photo: PTI) 'ऑर्नब' तूफान को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं. (Photo: PTI)

अपूर्वा जयचंद्रन / आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' अब अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के 27 अक्टूबर की सुबह 2:30 बजे के बुलेटिन के मुताबिक, तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. यह विशाखापत्तनम से महज 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है. तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह यानम के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Advertisement

'ऑर्नब' का अर्थ बांग्ला में समुद्र होता है. इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने दिया है.

आईएमडी की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 2:30 बजे जारी स्थिति के मुताबिक, अति प्रचंड चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.4 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था.

विशाखापत्तनम से 300 किलोमीटर दूर पहुंचा तूफान
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का केंद्र विशाखापत्तनम से 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और काकीनाडा से 360 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था.

वहीं, यह ओडिशा के गोपालपुर से 380 किलोमीटर दक्षिण, आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से 460 किलोमीटर पूर्व और बापटला से 530 किलोमीटर पूर्व में था. अंडमान द्वीपसमूह के श्री विजय पुरम से इसकी दूरी 920 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में दर्ज की गई.

28 अक्टूबर की सुबह यानम के पास तट से टकराने का अनुमान

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक, तूफान के 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की बहुत अधिक संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ सकता है.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 अक्टूबर 2026 के पूर्वाह्न तक यह तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के नजदीक आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है. इस दौरान तूफान के अति प्रचंड श्रेणी में बने रहने का अनुमान है.

140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवाओं की रफ्तार
चक्रवात के तट से टकराने के दौरान अधिकतम निरंतर पवन गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. वहीं, तेज झोंकों के साथ हवाओं की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात चेतावनी का रेड संदेश जारी किया है.
 

 

28 अक्टूबर की सुबह तट से टकराने की आशंका

मौसम संबंधी ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' के 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास तट से टकराने की संभावना है.

तूफान के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए कई बंदरगाहों पर दूसरे स्तर की खतरे की चेतावनी जारी की गई है.

Advertisement

ओडिशा में तीन दिन बंद रहेंगे आंगनवाड़ी केंद्र

चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए ओडिशा के गंजाम जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 27, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है.

वहीं, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मंगलवार से तूफान का असर पड़ने की आशंका है.

तूफान की दिशा और तीव्रता में हो सकता है बदलाव

चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' की दिशा और तीव्रता में आने वाले घंटों में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

लोगों से मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक चेतावनियों और ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है. तूफान के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. वहीं, हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़िएः चक्रवात 'अर्नब' का खतरा: 10 पॉइंट में समझिए ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तैयारी

तूफान के चलते 53 ट्रेनें रद्द
चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसका असर आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ा है. रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा, राजमुंदरी, मछलीपट्टनम, नरसापुर, भीमावरम, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली कई रेल सेवाएं शामिल हैं.

Advertisement

कुछ ट्रेनें दोनों दिन रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का संचालन केवल 27 या 28 अक्टूबर को बंद रहेगा.

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में कुछ सेवाएं 27 और 28 अक्टूबर दोनों दिन बंद रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को केवल एक दिन के लिए रद्द किया गया है.

इन प्रमुख रूटों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, राजमुंदरी से विजयवाड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 67261 को 27 और 28 अक्टूबर को रद्द किया गया है. इसी तरह विजयवाड़ा से मछलीपट्टनम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 67263 और 67265 भी दोनों दिन रद्द रहेंगी.

मछलीपट्टनम से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 67264 और 67256 को भी 27 और 28 अक्टूबर को रद्द किया गया है. मछलीपट्टनम और गुडीवाड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 67271, 67272, 67252, 67253, 67254 और 67255 भी दोनों दिन नहीं चलेंगी.

इसके अलावा काकीनाडा पोर्ट से विशाखापत्तनम जाने वाली ट्रेन संख्या 17267 और विशाखापत्तनम से काकीनाडा पोर्ट आने वाली ट्रेन संख्या 17268 को 27 और 28 अक्टूबर के लिए रद्द किया गया है. पार्वतीपुरम से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 07267 और वापसी की ट्रेन संख्या 07268 भी दोनों दिन रद्द रहेंगी.

Advertisement

27 अक्टूबर को ये ट्रेनें भी रद्द

27 अक्टूबर को विजयवाड़ा से नरसापुर जाने वाली ट्रेन संख्या 67258, 17269 और 67257 को रद्द किया गया है. नरसापुर से राजमुंदरी जाने वाली ट्रेन संख्या 67246, नरसापुर से भीमावरम जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 17264 और विजयवाड़ा से काकीनाडा पोर्ट जाने वाली ट्रेन संख्या 17257 भी नहीं चलेंगी.

इसके अलावा विजयवाड़ा से राजमुंदरी की ट्रेन संख्या 67202, विजयवाड़ा से मछलीपट्टनम की ट्रेन संख्या 67267, नरसापुर से गुंटूर जंक्शन की ट्रेन संख्या 67247 और नरसापुर से विजयवाड़ा की ट्रेन संख्या 67276 को भी रद्द किया गया है.

28 अक्टूबर को भी कई ट्रेनें नहीं चलेंगी

28 अक्टूबर को विजयवाड़ा से भीमावरम जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 67275 और 67281, भीमावरम से निदादावोलु जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 67277 और 67283 तथा वापसी की ट्रेन संख्या 67278 और 67284 रद्द रहेंगी.

विजयवाड़ा से गुंटूर जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 67229, गुंटूर से रेपल्ले की ट्रेन संख्या 67223, रेपल्ले से तेनाली की ट्रेन संख्या 67224 और तेनाली से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 67222 को भी रद्द किया गया है.

इसके अलावा नरसापुर से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 17270 और काकीनाडा पोर्ट से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 17258 भी 28 अक्टूबर को नहीं चलेंगी.

Advertisement

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें. रेलवे ने यात्रियों को आधिकारिक रेलवे पूछताछ माध्यमों से ट्रेनों के संचालन की ताजा जानकारी लेने और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है. रेलवे ने ट्रेन सेवाएं रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

केंद्र सरकार ने की तैयारियों की समीक्षा
चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में तूफान से निपटने की तैयारियों और राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय की समीक्षा की गई. भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है, जबकि अतिरिक्त जवानों को तैयार रखा गया है. सेना, नौसेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने भी राहत और बचाव दलों को तैयार रखा है.

कैबिनेट सचिव ने अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, संपत्ति के नुकसान को कम करने और आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर तूफान के कारण जरूरी सेवाएं बाधित होती हैं तो उन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.

गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और मौसम विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

आंध्र प्रदेश में 10 NDRF टीमें तैनात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने और तटीय गांवों में रहने वाले लोगों को नियमित चेतावनी जारी करने को कहा है.

मछली पकड़ने वाली नावों को तट पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की तारीख नजदीक है, उन्हें पहले ही अस्पतालों में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.

राज्य में एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की गई हैं, जबकि देशभर में 16 अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. विशाखापत्तनम जिला प्रशासन ने भी बचाव दल तैनात किए हैं और नौसेना तथा तटरक्षक बल को सतर्क कर दिया है.

बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका के मद्देनजर राज्य के ऊर्जा विभाग ने 25 हजार बिजली के खंभों और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था की है.

ओडिशा के छह जिलों में विशेष सतर्कता
ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने की आशंका वाले छह दक्षिणी जिलों की पहचान की है. इनमें गंजाम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर शामिल हैं. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तैयारियों की निगरानी के लिए आठ मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है.

संवेदनशील इलाकों में एनडीआरएफ, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF), अग्निशमन विभाग और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर इन छह जिलों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों, झरनों और बांधों पर पर्यटकों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है.

यह भी पढ़िएः सैटेलाइट से दिखा चक्रवात अर्नब का विकराल रूप, 140 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

बंगाल, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' का असर केवल तटीय राज्यों तक सीमित रहने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. पश्चिम बंगाल में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इनमें दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया शामिल हैं.

वहीं, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका है. दार्जिलिंग में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है.

कोलकाता, हावड़ा, हुगली और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

बंगाल के तटीय इलाकों में 26 अक्टूबर से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. यहां हवाओं की रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश तक दिख सकता है असर
मौसम विभाग ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके अलावा झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है. अंडमान द्वीप समूह में भी 26 और 27 अक्टूबर को बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

तमिलनाडु और पुडुचेरी के नौ बंदरगाहों पर चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के शक्तिशाली होने के बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी के नौ बंदरगाहों पर चक्रवात संबंधी चेतावनी संकेत लगाए गए हैं. इनमें चेन्नई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, कराईकल, पंबन और तूतीकोरिन जैसे बंदरगाह शामिल हैं.

इन संकेतों के जरिए बंदरगाह प्रबंधन, जहाज संचालकों और समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है. मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर के बीच समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

रेलवे ने बनाए 24 घंटे काम करने वाले वॉर रूम
चक्रवाती तूफान के मद्देनजर दक्षिण तटीय रेलवे ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. रेलवे के महाप्रबंधक संदीप माथुर ने जोन में सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है.

रेलवे ने जोनल और मंडल मुख्यालयों में 24 घंटे काम करने वाले वॉर रूम स्थापित किए हैं. इनका उद्देश्य तूफान के कारण रेल परिचालन में किसी तरह की बाधा आने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना है.

इसके अलावा संवेदनशील पुलों, रेलवे ट्रैक, यार्ड और सिग्नलिंग सिस्टम की निगरानी बढ़ा दी गई है. संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग कर्मचारियों और चौकीदारों की तैनाती भी की गई है.

फिलहाल केंद्र और संबंधित राज्य सरकारें तूफान की स्थिति पर नजर रख रही हैं. मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »