Corona Updates: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 5000 से ज्यादा कोरोना केस, इन 10 राज्यों में 500 से कम मौतें

दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 मामले शुक्रवार को सामने आये थे. वहीं, गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना के 5,739 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले बुधवार यानी 28 अक्टूबर को कोरोना के 5,673 मामले सामने आए थे.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार
  • मिजोरम में कोरोना से अब तक सिर्फ एक मरीज की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 84 हजार के पार पहुंच गया है. एक तरफ जहां देश में एक्टिव मामलों में कमी आई है तो वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 1,22,111 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. जबकि 74 लाख से अधिक मरीज कोरोना महामारी (Covid-19) से जंग जीत कर ठीक हो चुके हैं. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3.86 लाख के पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 5,062 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 3.86 लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना मरीजों के संक्रमित होने की दर बढ़कर 11.42 प्रतिशत हो गई है.

बता दें कि लगातार चौथे दिन दिल्ली में एक दिन में पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 मामले शुक्रवार को सामने आये थे. वहीं, गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना के 5,739 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले बुधवार यानी 28 अक्टूबर को कोरोना के 5,673 मामले सामने आए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,964 नए केस सामने आए हैं. जबकि 470 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा... 

Advertisement
देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 81,84,082
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,22,111
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या     74,91,513     
देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 5,70,458


इन 10 राज्यों में सबसे कम कोरोना मरीजों की गई जान
देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. वहीं, मिजोरम एक ऐसा राज्य है जहां कोरोना से अभी तक सिर्फ एक ही मौत की पुष्टि हुई है. जबकि बाकी 9 राज्यों में भी कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 500 से नीचे है.

State wise Corona Updates


महाराष्ट्र में 80 फीसदी के करीब रिकवरी रेट
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 5,548 मरीज सामने आए हैं. जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद 7 हजार से ज्यादा रही. महाराष्ट्र में कोरोना रिकवरी रेट करीब 90 फीसदी पर पहुंच गया है. जबकि कुल कोरोना मामले सवा लाख के आस-पास हैं. महाराष्ट्र में संक्रमण की दर 18.72 प्रतिशत है.

इसके अलावा दक्षिण भारत में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे आ रहा है. आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 नवंबर से स्कूल खोलने का फैसला किया है. आंध्र प्रदेश में 2 नवंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे. जबकि 6ठीं से 8वीं तक के स्कूल 23 नवंबर से और पहली से लेकर 5वीं तक के स्कूल 14 दिसंबर से शुरू होंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »