कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए हैं. शुक्रवार को पार्टी नेताओं राजेंद्र पाल गौतम और संजय दत्त को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए AICC प्रभारी नियुक्त किया गया.
इस नियुक्ति के बाद, राजेंद्र पाल गौतम उत्तर प्रदेश में अविनाश पांडे की जगह लेंगे, जबकि संजय दत्त हरियाणा में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद की जगह लेंगे.
बता दें, हरिप्रसाद को अब कर्नाटक कांग्रेस का नया चीफ बनाया गया है. वहीं, पार्टी ने एक बयान में जानकारी दी कि अजय कुमार लल्लू की जगह लालजी देसाई को ओडिशा के लिए नया AICC प्रभारी नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में लागू होगा UCC और धर्मांतरण विरोधी कानून, CM शुभेंदु बोले
AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बयान में कहा, 'पार्टी निवर्तमान महासचिव व प्रभारियों अविनाश पांडे, बी.के. हरिप्रसाद और अजय कुमार लल्लू के योगदान की सराहना करती है.'
एक अन्य बयान में कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से लालजी देसाई की जगह बी.वी. श्रीनिवास को कांग्रेस सेवा दल का नया मुख्य आयोजक नियुक्त करने की घोषणा की है.
कांग्रेस-सपा पर ब्रजेश पाठक ने लगाए आरोप
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि राम मंदिर चंदा विवाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. उन्होंने सवाल उठाया कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का क्या हुआ और इस पर किसी ने सवाल क्यों नहीं उठाए.
ब्रजेश पाठक ने बताया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं और मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए सनातन धर्म पर हमला कर रही है.
aajtak.in