'आतंकवादियों और अपराधियों को मंच न दें', कनाडा विवाद के बीच केंद्र सरकार की टीवी चैनलों को सलाह

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि विदेश में एक व्यक्ति जिसके खिलाफ आतंकवाद सहित अपराध के गंभीर मामले हैं, उसे एक टेलीविजन चैनल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था. साथ ही सलाह दी गई है कि ऐसे लोगों को मंच पर जगह न दें.

Advertisement
केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों को सलाह दी है कि आतंकियों को मंच न दें (सांकेतिक तस्वीर) केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों को सलाह दी है कि आतंकियों को मंच न दें (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

केंद्र सरकार ने टेलीविजन चैनलों से कहा है कि वे ऐसे लोगों को मंच न दें, जिन पर गंभीर अपराध, आतंकवाद का आरोप है या सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं. सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि विदेश में एक व्यक्ति जिसके खिलाफ आतंकवाद सहित अपराध के गंभीर मामले हैं, एक ऐसे संगठन से संबंधित है, जिसे भारत में कानून द्वारा प्रतिबंधित किया गया है, उसे एक टेलीविजन चैनल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था.

Advertisement

सरकार ने कहा कि चर्चा के लिए आमंत्रित व्यक्ति ने कई टिप्पणियां कीं, जो देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की सुरक्षा, एक विदेशी राज्य के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए हानिकारक थीं. साथ ही इससे देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की भी आशंका थी.

मंत्रालय ने कहा कि सरकार प्रेस की स्वतंत्रता को बरकरार रखती है, लेकिन टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री को केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों का पालन करना होगा.

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि टेलीविजन चैनलों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे व्यक्तियों के बारे में रिपोर्ट/संदर्भ और विचारों/एजेंडा को कोई मंच देने से बचें, जिनके खिलाफ गंभीर अपराध/आतंकवाद के आरोप हैं और जो कानून द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »