कैंसर की दवाओं पर मरीजों से मनमानी वसूली कर रहे अस्पताल, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कुबूला

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माना कि अस्पताल मरीजों से दवाओं की कई गुना ज्यादा कीमत वसूलते हैं. कैंसर की दवाओं की कीमतें 20 से 70% तक घट सकती हैं, जिससे मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है.

Advertisement
दवाओं की कीमत पर लगाम की तैयारी. (File Photo) दवाओं की कीमत पर लगाम की तैयारी. (File Photo)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना पहले ही महंगा है. मरीजों को दवाओं के लिए भी कई गुना ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में माना है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और इलाज में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजों के लिए बहुत ज्यादा कीमत वसूलते हैं. सरकार ने इसे गलत बताया है. साथ ही, इस पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने की बात कही है.

Advertisement

केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि मरीजों और अस्पतालों के बीच मोलभाव की स्थिति बराबर नहीं होती. इलाज की जरूरत के चलते मरीज कई बार अस्पताल की ओर से बताई गई कीमत चुकाने को मजबूर होते हैं. सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम मूल्य (MRP) के 30 प्रतिशत तक सीमित करने का प्रस्ताव दिया है. सरकार का अनुमान है कि इससे दवाओं की कीमतें 20 से 70 प्रतिशत तक घट सकती हैं. इससे मरीजों को हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है.

छोटी मेडिकल चीजों की कीमत तय करना चुनौती

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली मेडिकल उपभोग की वस्तुओं की कीमत 1 रुपये से लेकर 350 रुपये या उससे अधिक तक होती है. इन सभी पर एक समान मुनाफे की सीमा तय करना आसान नहीं है. कम कीमत वाली वस्तुओं की बिक्री में भी खर्च होता है. ऐसे में एक समान सीमा तय करने से इस खर्च को पूरा करना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

नियम बनाने के लिए चर्चा जारी

केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए वह सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है. सरकार उचित नियम बनाने की तैयारी में भी है. गैर-अनुसूचित कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन सीमित करने का प्रस्ताव इसी दिशा में एक कदम है. हालांकि, अभी यह प्रस्ताव है. इसे लागू करने के बाद ही पता चलेगा कि दवाओं की कीमतों में कितनी कमी आती है और मरीजों को कितनी राहत मिलती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »