PM मोदी को ब्राजील में मिला था म्यूजिकल सरप्राइज, अब भारत में लूला को भी ट्रीट

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंच आयोजित किया था. इसमें लूला को म्यूजिकल सरप्राइज दिया गया जो उन्हें बहुत पसंद आया. ऐसे में लूला ने भी पीएम मोदी के ब्राजील दौरे का जिक्र किया जब उन्होंने भी उन्हें ऐसा ही सरप्राइज दिया था.

Advertisement
स्टेट लंच पर लूला के लिए ब्राजीलियाई गाना बजाया गया. (Photo: Reuters) स्टेट लंच पर लूला के लिए ब्राजीलियाई गाना बजाया गया. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा इन दिनों भारत दौरे पर हैं. शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया और उनके सम्मान में लंच और डिनर का आयोजन किया. अब रविवार को लूला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित लंच में दिए गए एक 'म्यूजिकल सरप्राइज' का जिक्र करते हुए पुरानी यादें साझा की हैं.

Advertisement

लूला ने पिछले साल पीएम मोदी के ब्राजील दौरे का एक अनसुना किस्सा सुनाया, जब उन्होंने पीएम मोदी के लिए उनका पसंदीदा गाना बजवाया था. उन्होंने बताया कि भारतीय कलाकारों ने भी कल लंच के दौरान ब्राजील का पॉपुलर लोक गीत 'आसा ब्रांका' बजाया. 

ब्राजिलियाई राष्ट्रपति ने बताया कि लंच के दौरान उन्होंने कई अन्य ब्राजीलियाई संगीतकारों की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाया.

पीएम मोदी के ब्राजील दौरे का 'सीक्रेट सरप्राइज'

राष्ट्रपति लूला ने कहा, 'कल स्टेट डिनर और लंच के दौरान मुझे हैरानी हुई. मुझे नहीं पता कि ब्राजील के पत्रकारों को ये याद है या नहीं, लेकिन जब पीएम मोदी पिछले साल ब्राजील दौरे पर गए थे, तो हमने उस गीत पर रिसर्च की थी जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था. हमने साओ पाउलो से खास तौर पर एक ऐसे सिंगर को ढूंढा जो उस गीत को अच्छे से गा सके.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला की PM मोदी संग बैठक, मिनरल्स समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

लूला के लिए बजाया गया 'आसा ब्रांका'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने ब्राजील के पलासिओ दा अल्वोराडा में उनके लिए एक सरप्राइज कार्यक्रम आयोजित किया और हमने उनके लिए जो गाने चुने थे उससे वो साफ तौर पर इमोशनल हो गए थे. कल मुझे हैरानी हुई क्योंकि लंच के दौरान हमें एक गाना सुनाई देने लगा. मैंने देखा कि उस गीत का हमसे कुछ जुड़ाव था. फिर उन्होंने ब्राजील के दूसरे म्यूजिशियन के गाने बजाए. उन्होंने आसा ब्रांका बजाया.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »