बेंगलुरु के 44 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी को एक साथ आया ई-मेल

पुलिस ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एहतियात के तौर पर धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों से छात्रों को बाहर निकाला और जांच शुरू की. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित एक प्ले स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ.

Advertisement
बसवेश्वरनगर के एक स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. बसवेश्वरनगर के एक स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली.

सगाय राज

  • बेंगलुरु ,
  • 01 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

बेंगलुरु में कम से कम 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी इन स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजी गई है. बसवेश्वरनगर के नेपेल और विद्याशिल्पा समेत सात स्कूलों को और येलहंका इलाके में स्थित अन्य निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं. पुलिस ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एहतियात के तौर पर धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों से छात्रों को बाहर निकाला और जांच शुरू की. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित एक प्ले स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ.

Advertisement

पुलिस ने सभी स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला. बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने इस बारे में मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि कई स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं. शहर को अलर्ट पर रखा गया है. पहले भी हमें ऐसी कॉल्स आती थीं लेकिन जब हमने जांच की तो वो सभी फर्जी कॉल्स निकलीं. हमने हर जगह बम स्क्वॉड भेजे और जांच की गई. कहीं से कुछ भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है. पिछले साल भी बेंगलुरु के कई स्कूलों को इसी तरह की ईमेल धमकियां मिली थीं, लेकिन वे सभी अफवाहें निकलीं.

इस धमकी के बारे में तब पता लगा, जब स्कूलों के स्टाफ ने सुबह मेल चेक करने के लिए अपने ईमेल अकाउंट खोले. बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि बम निरोधक दस्ते स्कूल परिसर की जांच कर रहे हैं. जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली थी उनमें से एक ने अभिभावकों को संदेश भेजा था कि सुरक्षा कारणों से बच्चों को घर वापस भेजा जा रहा है. चिंतित अभिभावक स्कूल परिसरों के बाहर अपने बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए इंतजार करते देखे गए.

Advertisement

बेंगलुरु में ​पहले भी स्कूलों और संस्थानों को मिली है धमकी

इससे पहले 19 जुलाई 2022 को भी बेंगलुरु में 30 स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी. 8 अप्रैल 2022 को को भी 6 स्कूलों को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. ये सभी ध​मकियां फर्जी निकली थीं.  गत नवंबर में बेंगलुरु के होसुर रोड  स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पुलिस जांच में पता लगा था कि नौकरी से निकाले गए एक पूर्व कर्मचारी ने गुस्से में यह धमकी दी थी. ऐसे ही एक मामले में 20 मई 2022 को एक अजनबी ने फोन करके बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

केआईए के अधिकारियों ने बताया था कि सुबह 3:30 बजे एयरपोर्ट पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया. उसने सिर्फ इतना कहा कि ‘बम धमाका होगा’ और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी. पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूरे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया. एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल और पॉइंट्स पर कड़ी चेकिंग की गई. लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी. बाद में पता लगा था कि यह एक होक्स कॉल थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »