भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने अपने एक पुराने बयान को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष उनके शब्दों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है और सोशल मीडिया पर गलत तरीके से चलाया जा रहा है. उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि भाजपा कुत्ता बिल्ली को भी खड़ा कर दे तो जीत जाएगी. उन्होंने कहा कि यह बात पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही चलती है. उन्होंने कहा कि जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं उनके अंदर का अहंकार बोल रहा है. उनका कहना है कि जीत हार लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन झूठी बातें फैलाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना गलत है. उन्होंने लोगों से असली वीडियो खुद देखने की अपील की.
गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार मिली है. इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पहले चुनाव में ही भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए 64 हजार 151 वोट हासिल किए और 19 हजार 324 वोटों से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें: बांकीपुर: नितिन नवीन, रविशंकर और रामकृपाल जैसे दिग्गजों के बूथ पर हारी बीजेपी
भाजपा के पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने के बाद पार्टी ने नीरज कुमार को उतारा था जिन्हें किशोर ने हराया. राजद की रेखा गुप्ता को 14 हजार 273 वोट मिले जबकि 2025 में वे नितिन नबीन से 50 हजार से ज्यादा वोटों से हारी थीं. यह सीट नबीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई थी. करीब 3.8 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर 30 जुलाई को सिर्फ 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2025 के 41.45 प्रतिशत से कम था.
aajtak.in