PM मोदी पर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गई BJP? चुनाव आयोग में कर दी शिकायत

राहुल गांधी ने बिहार की अपनी कुछ रैलियों में पीएम मोदी को लेकर कई विवादित बयान दिए थे. मुजफ्फरपुर की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर आप वोट के लिए पीएम मोदी को नाचने के लिए भी कहेंगे तो वो नाचने लगेंगे.

Advertisement
बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत (Photo: PTI) बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि चुनाव से पहले अगर 200 लोग कहें तो पीएम मोदी वोट के लिए मंच पर नाचने लगेंगे, भारतनाट्यम भी कर लेंगे, लेकिन चुनाव जीतते ही नजर नहीं आएंगे.

Advertisement

इस बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी की बिहार इकाई ने चुनाव आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत में कहा गया कि यह टिप्पणी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC), जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123(4) और राजनीतिक मर्यादा का घोर उल्लंघन है, जो पीएम के पद को नीचा दिखाने और मतदाताओं को भड़काने का प्रयास है.

बीजेपी नेताओं ने इसे हताशा में की गई अभद्र टिप्पणी' करार दिया. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर कोर्ट में भी वकील सुधीर ओझा ने राहुल के खिलाफ परिवाद दाखिल किया.

बीजेपी ने मांग की है कि राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए, बिना शर्त सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए और उन्हें निर्धारित अवधि के लिए प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »