अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद में नीतीश कुमार की एंट्री? ललन सिंह से हुई चर्चा

बिहार में आगामी MLC चुनाव से पहले पटना ग्रेजुएट सीट को लेकर नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है. इस विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की.

Advertisement
नीतीश कुमार-ललन सिंह ने की चर्चा  (File photo) नीतीश कुमार-ललन सिंह ने की चर्चा (File photo)

शुभम लाल

  • पटना,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

बिहार में MLC चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच का विवाद अब नीतीश कुमार तक पहुंच गया है. इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर पहुंचे. 

सोमवार को नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीत करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई. यह बातचीत बहुत ही अहम मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा की. हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. 

Advertisement

पटना ग्रेजुएट की MLC सीट पर क्यों है विवाद
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच पटना ग्रेजुएट की MLC सीट को लेकर है. मौजूदा JDU MLC नीरज कुमार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन मामला तब गरमाया जब मोकामा विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया.

सूत्रों के मुताबिक, इसी मामले को लेकर नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच चर्चा हुई. उम्मीद की जा रही है कि वहीं से इस मामले में अंतिम निर्णय होगा.  

यह भी पढ़ें: 'पैसा लेते हैं और नीतीश कुमार को वोट देते हैं...', बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए बोले सांसद पप्पू यादव- VIDEO

नीरज कुमार और अनंत सिंह की यह दुश्मनी कोई नई बात नहीं है. दोनों नेता कई सालों से सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का विरोध करते आए हैं.

Advertisement

सालों से चला आ रहा विवाद
खास बात तो ये हैं कि दोनों ही पटना ग्रामीण के मोकामा इलाके से आते हैं. 2019 में लदमा स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास से AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद के बाद यह विवाद और ज्यादा गहरा गया. दरअसल, उस दौरान बाहूबली अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक राजनीतिक साजिश के तहत निशाना बनाया गया है.

उन्होंने नीरज कुमार को इसमें शामिल होने का आरोप लगाया था. हालांकि, नीरज कुमार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया लेकिन तब से ही दोनों की यह रंजिश और गहरा गई. 

हाल ही में अनंत सिंह ने अपने इन आरोपों को दोहराया है और नीरज कुमार का नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराने की मांग की है. नीरज कुमार ने इन दावों को सख्ती से खारिज करते हुए अनंत सिंह की आलोचना की. अब 2019 के मामले की बात करें तो इस मामले का कानूनी इतिहास भी बहुत जरूरी है. पटना हाई कोर्ट ने अगस्त 2024 में अनंत सिंह की दोषसिद्धि को रद्द करते हुए उन्हें AK-47 मामले में बरी कर दिया था.

यह भी पढ़ें: बिहार: बाढ़ पीड़ितों पर पुलिसकर्मी ने तान दी पिस्टल, VIDEO वायरल

अब दोनों नेताओं के बीच ताज़ा विवाद पटना ग्रेजुएट MLC चुनाव में देखने को मिल रहा है. चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद के ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना की तारीख तय की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »