बिहार: बाढ़ पीड़ितों पर पुलिसकर्मी ने तान दी पिस्टल, VIDEO वायरल

सारण में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान लोगों पर कथित तौर पर पिस्तौल तानने वाले मेकर थाना प्रभारी संग्राम कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की.

Advertisement
बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानता एसएचओ. (Photo: Screengrabs) बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानता एसएचओ. (Photo: Screengrabs)

आलोक कुमार जायसवाल

  • सारण,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

बिहार के सारण जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे एक थाना प्रभारी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी. वायरल वीडियो में मेकर थाने के SHO संग्राम कुमार सिंह कथित तौर पर राहत लेने पहुंचे लोगों की ओर पिस्तौल ताने नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड कर दिया.

Advertisement

राहत बांटने के दौरान पिस्तौल तानने का आरोप
सारण SSP कार्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेकर SHO संग्राम कुमार सिंह बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान लोगों की ओर पिस्तौल ताने दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया.

पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ड्यूटी में भारी लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानी को दर्शाता है. इसके बाद संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

वीडियो वायरल हुआ तो हुई कार्रवाई
बताया गया है कि राहत सामग्री बांटने के दौरान हुई इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया था. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और SHO के खिलाफ कार्रवाई की.

Advertisement

SSP कार्यालय के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान संग्राम कुमार सिंह नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता पाने के हकदार होंगे.

बिहार में 9.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
दरअसल, सितंबर के आखिरी सप्ताह में नेपाल और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के छह जिलों के 30 प्रखंडों की 169 ग्राम पंचायतों में करीब 9.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ प्रभावित जिलों में सारण के अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, दरभंगा और मुजफ्फरपुर शामिल हैं. इन इलाकों में प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. इसी दौरान सारण में राहत वितरण के वक्त SHO द्वारा कथित तौर पर लोगों पर पिस्तौल तानने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »