बिहार: बाढ़, सीवान, हाजीपुर जेल में छापेमारी, तंबाकू-खैनी समेत चाकू बरामद

बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार बनने के बाद कई जेलों में आज छापेमारी चल रही है. बाढ़, हाजीपुर और सीवान जेल में छापेमारी हुई. मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे.

Advertisement
बाढ़, सीवान, हाजीपुर जेल में छापेमारी बाढ़, सीवान, हाजीपुर जेल में छापेमारी

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • बाढ़,
  • 24 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार बनने के बाद कई जेलों में आज छापेमारी चल रही है. बाढ़, हाजीपुर और सीवान जेल में छापेमारी हुई. बाढ़ मंडल उपकारागार में छापेमारी के दौरान तंबाकू, खैनी समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं. मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे.

पटना जिले के बाढ़ मंडल उपकारा में तड़के जिला प्रशासन के नेतृत्व में छापेमारी की गई. सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीएम सुमित कुमार की अगुवाई मे बाढ़, अथमलगोला, पंडारक समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस ने जेल में छापेमारी शुरू कर दी. जवानों ने जेल के विभिन्न वार्डों के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली.

Advertisement

प्रशासन की इस छापेमारी से जेल में कैदियों की नींद खुली. छापेमारी के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि छापेमारी करीब दो घंटे तक चली. हालांकि इस छापेमारी मे पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिला. इसमें खैनी-तंबाकू के अलावा सब्जी काटने वाला चाकू और लोहे की छड़ शामिल है.

देखें: आजतक LIVE TV
 
बाढ़ के एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कैदी वार्डों से खैनी-तंबाकू के अलावा सब्जी काटने वाला चाकू और लोहे की कुछ छड़ बरामद हुई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »