मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन बांग्लादेशी महिलाएं अवैध प्रवेश करते हुए गिरफ्तार

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में तीन बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारतीय सीमा पार करने पर गिरफ्तार किया गया. ये महिलाएं ढाका की रहने वाली थीं और रोजगार की तलाश में भारत आई थीं. बीएसएफ ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी की आशंका में जांच जारी है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • पूर्वी खासी हिल्स,
  • 11 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में तीन बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारतीय सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के दौरान की गई. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कैसे पकड़ी गईं महिलाएं?

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली हैं और अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थीं. उन्हें सीमा पर पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में महिलाओं ने कबूल किया कि वे रोजगार की तलाश में भारत आई थीं. हालांकि, इनके भारत में प्रवेश करने के पीछे किसी बड़े मानव तस्करी गिरोह का हाथ हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती अवैध घुसपैठ

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अक्सर अवैध घुसपैठ और तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. बीएसएफ और पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है, जिससे किसी तस्करी गिरोह के जुड़े होने की संभावना की पुष्टि की जा सके.

ये भी पढ़ें- UP एटीएस को बड़ी कामयाबी, घुसपैठ के आरोप में अलीगढ़ से दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया अरेस्ट

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »